फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dead body of elderly woman found in suspicious condition in chamba

चंबा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी

Tue, 03 Sep 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly woman found in suspicious condition in chamba
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले की ग्राम पंचायत चंडी लडोग के गांव मोल में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके घर में मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मशाला से मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हिमाचल: छात्र का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों का नहीं हो पाया खुलासा
विज्ञापन

महिला के घर में रखा सारा सामान सुरक्षित है। ऐसे में महिला को मौत के घाट क्यों उतारा गया। यह पुलिस के लिए पहेली बन गई है। बुजुर्ग की पहचान रतो देवी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह गांव का एक बच्चा बुजुर्ग के घर दूध लाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी आवाजें देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर बच्चे ने ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला। अंदर महिला मृत पड़ी थी। इसके सिर पर खून बह रहा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। 
यह भी पढ़ें: शिमला में पति पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का मामला दर्ज, एक साल पहले हुई है शादी
रतो देवी की पांच बेटियां और एक बेटा है। सभी शादीशुदा हैं। एक बेटे का पीजीआई में उपचार चल रहा है। शाम के समय रतो देवी के घर से रोजमर्रा की तरह दूध लेने के लिए पहुंचे गांव के एक बच्चे ने उन्हें आवाज लगाई।

अंदर से कोई जवाब नहीं आया। लोग भी मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो बुजुर्ग बेसुध पड़ी थी और इसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद कमरे को सील कर दिया।
यह भी पढ़ें:  महिला डॉक्टर से तीमारदार ने की बदसलूकी, अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद फरार
मंगलवार को धर्मशाला से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के बाद फोरेंसिक टीम रवाना हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू की है। 

मिलनसार थी रतो, घर में सारा सामान सुरक्षित

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रतो देवी मिलनसार स्वभाव की थी। हत्या के पीछे क्या कारण रहे। इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घर में सारा सामान सुरक्षित पड़ा है। बुजुर्ग के पहले आभूषण भी सुरक्षित हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे लूट का इरादा नहीं लग रहा है। 

हत्या का मामला किया दर्ज : एसपी
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed