{"_id":"64f0392c1953f8492407fc53","slug":"tomato-and-cauliflower-price-decline-in-bhuntar-kullu-sabji-mandi-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price: टमाटर और फूलगोभी के गिरे दाम, किसान बोले- हो रहा लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price: टमाटर और फूलगोभी के गिरे दाम, किसान बोले- हो रहा लाखों का नुकसान
Thu, 31 Aug 2023 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:26 PM IST
सार
कुल्लू-मंडी के बीच हाईवे के बंद होने तथा देश की मंडियों में बंगलुरू और नासिक से टमाटर की फसल आने से दाम लगातार गिर रहे हैं।
विज्ञापन
कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी में टमाटर की पैकिंग करने में जुटे कामगार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिले में अगस्त के पहले दूसरे सप्ताह तक टमाटर बेचने वाले किसान लखपति बन गए हैं। जो किसान पिछले दो दशक में टमाटर बेचकर नहीं कमा पाए रेह एक ही सीजन में मालामाल हो गए। मगर अब किसानों को टमाटर और फूलगोभी को कौड़ी भाव बेचना पड़ रहा है। 10 दिन के भीतर ही जिले में टमाटर के दाम 60 और फूलगोभी के 40 फीसदी तक गिरावट आई है।
विज्ञापन
बुधवार को भुंतर सब्जी मंडी में टमाटर 10 से 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। फूलगोभी की 7 से लेकर 20 रुपये की बोली लगी है। ऐसे में मंडियों में गिरते दाम से किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुल्लू-मंडी के बीच हाईवे के बंद होने तथा देश की मंडियों में बंगलुरू और नासिक से टमाटर की फसल आने से दाम लगातार गिर रहे हैं।
विज्ञापन
कुल्लू की मंडी में 20 दिन पहले टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं फूलगोभी 10 दिन पहले 35 और दो सप्ताह पहले 50 रुपये किलो मंडियों में बिक रही थी। किसान ओम प्रकाश, बुद्धि सिंह, नरोत्तम सिंह, हीरा लाल तथा चुनी लाल ने कहा कि सब्जियां सस्ती होने से उन्हें घाटा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मंडी के बीच सड़कों के लगातार बंद रहने से सब्जियां कौड़़ी के दाम बिकने लगी हैं।
विज्ञापन
फूलगोभी की बात करें तो लाहौल में अभी 40 से 50 फीसदी फसल खेतों में है। कुल्लू में भी 20 फीसदी तक सब्जियां निकालने के लिए तैयार है। एपीएमसी कुल्लू के सचिव शगुन सूद ने कहा कि बुधवार को कुल्लू की मंडियों में ए ग्रेड का टमाटर 20 और ए ग्रेड की फूलगोभी भी 20 रुपये में बिकी है। देशभर की मंडियों में टमाटर और सब्जियों के दाम गिरे हैं।