हिमाचल में कांग्रेस की खेमेबाजी खत्म करने को मिलेगा राहुल मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को धडे़बाजी खत्म करने को राहुल मंत्र मिलेगा। प्रदेश के दर्जनों कांग्रेसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने जा रहे अधिवेशन में भाग लेने को नई दिल्ली में हैं।
वे इस अधिवेशन के समापन पर शनिवार को कांग्रेसियों को कई टिप्स दे सकते हैं। नई दिल्ली में इस तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने गए हिमाचल कांग्रेस के नेताओं में वीरभद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, आनंद शर्मा आदि तमाम कांग्रेस नेता शामिल हैं।
हाल ही में नियुक्त किए गए एआईसीसी के तमाम 32 सदस्य भी अधिवेशन में शुमार हो रहे हैं। 29 सदस्य पहले ही नियुक्त कर लिए गए थे।
नई दिल्ली में अधिवेशन में भाग लेने गए राज्य के दर्जनों कांग्रेस नेता
तीन सदस्यों हर्ष महाजन, अजय महाजन और सोहन लाल ठाकुर की शनिवार को नियुक्ति की गई। वे भी सम्मेलन में भाग लेने को गए हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और एआईसीसी सदस्य नरेश चौहान ने कहा कि उन सभी के अलावा फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य कांग्रेस नेता भी नई दिल्ली में अधिवेशन में हिस्सा ले रहे हैं।
शनिवार को इस सम्मेलन का विषय कृषि पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन के समापन अवसर पर भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल के कांग्रेसजनों के एकजुटता की सीख दे सकते हैं।