फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tidemen apple reached at shimla mandi

शिमला फल मंडी में टाइडमेन सेब की दस्तक

Tue, 15 Jun 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tidemen apple reached at shimla mandi
पहली बार मंडी पहुंची ठियोग के बागवान की अर्ली वैरायटी के सेब की 6 पेटियां
विज्ञापन

शिमला। सेब सीजन की शुरुआत के साथ ही अर्ली वैरायटी का टाइडमेन सेब मंगलवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी पहुंचा। सेब को 1200 रुपये प्रति पेटी दाम मिला। ठियोग की सरोग पंचायत के कीट गांव के बागवान रामशरण 6 पेटी टाइडमेन सेब लेकर मंडी पहुंचे थे। यहां अनूप फ्रूट कंपनी में इसकी 1200 रुपये बोली लगी।

महाराष्ट्र की सैफ फ्रूट कंपनी ने यह सेब खरीदा। कंपनी के संचालक ने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद और अहमदनगर में इन दिनों हिमाचल के ताजे सेब की भारी डिमांड है। बागवान रामशरण ने बताया कि इस साल मौसम की मार के कारण सेब की फसल प्रभावित हुई है। उनके बगीचे में सेब के कई पेड़ गिर गए हैं। टाइडमेन सेब की पहली खेप लेकर आए थे, इसका आकार छोटा था। अगली खेप में बड़े आकार का सेब आएगा और उम्मीद है कि प्रति पेटी 1500 से 1800 रुपये रेट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed