रहें अलर्ट, पहाड़ों पर आज भी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला समेत हिमाचल में वीरवार को भी ओवावृष्टि, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में वीरवार को भी अंधड़ और भारी ओलावृष्टि होने के आसार बने हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पहले चार और पांच अप्रैल के लिए चेतावनी जारी की थी। अब छह अप्रैल के लिए भी चेतावनी जारी कर दी गई है। सात अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आठ अप्रैल से मौसम साफ होने के आसार हैं।
शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार देर रात भी ओलावृष्टि और तूफान ने भारी कहर मचाया है। शिमला जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिरने से सेब के बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। भारी ओलावृष्टि से सेब के बगीचों में आए फूल झड़ गए हैं। सेब के पत्ते भी छलनी हुए हैं।
हाइवे समेत 70 से ज्यादा रूट ठप
कुल्लू जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने से सेब और अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राज्य भर में कृषि कार्यों के लिए यह बारिश अच्छी मानी जा रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों सेब के बगीचों में फ्लावरिंग का दौर चला हुआ है।
नेशनल हाईवे समेत 70 रूट ठप
किन्नौर में पूर्वणी के पास नेशनल हाईवे पांच बंद होने से पूह और काजा का जिले से संपर्क कट गया है। बैजनाथ के पपरोला में पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से पठानकोट-मंडी एनएच-154 पर काफी समय तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
इसके अलावा प्रदेश भर में ग्रामीण क्षेत्रों के 70 रूट प्रभावित हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग का मानना है कि सड़कों पर पत्थर व मलबा आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई