फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Tourists Killed in Car accident at Manali.

मनाली के पास खाई में गिरी कार, हरियाणा के 3 पर्यटकों की मौत

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three Tourists Killed in Car accident at Manali.

पर्यटन नगरी मनाली के प्रसिद्ध स्थल कोठी के समीप एक पर्यटक कार गहरी खाई में जा गिरी है। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने सड़क हादसे का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कार रोहतांग से मनाली की तरफ आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुए हादसे में कार संख्या एचआर 80ए 7930 कोठी के पास लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी कार के घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें एक महिला भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घायल ने अस्पताल ले जाते तोड़ा दम

Three Tourists Killed in Car accident at Manali.

एक अन्य घायल व्यक्ति ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ा। इस संबंध में डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि कार रोहतांग दर्रा से मनाली की ओर आ रही थी और कोठी पहुंचे पर कार गहरी खाई में जा गिरी।

कार में पांच लोग सवार थे जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे में मृतकों की पहचान (30 वर्षीय) नीलम पत्नी निर्मल, (35 वर्षीय) निर्मल पुत्र रामपाल और (23 साल) के अमर जीत पुत्र जय सिंह निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है।

हादसे में ये लोग हुए हैं घायल

Three Tourists Killed in Car accident at Manali.

हादसे में (21 साल) का सुनील पुत्र राम पाल तथा (13 साल) की सुजल पुत्री सतपाल घायल हो गए हैं। इसमें बच्ची की हालात गंभीर है और इनका मनाली के मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। रघु ने बताया कि पुलिस ने धारा 279, 337 तथा 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दुर्घटना कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है। उधर, हादसे के बाद एसडीएम मनाली ने ज्योति राणा घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची और प्रशासन की ओर से मृतकों को क्रमश: दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed