{"_id":"60f9b0cb8ebc3e79bc73d428","slug":"three-person-caught-with-herion-shimla-news-sml3777927158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवान और टैक्सी चालक समेत तीन युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवान और टैक्सी चालक समेत तीन युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से 64.43 ग्राम हेरोइन की बरामद
दिल्ली से आते वक्त शोघी बैरियर के पास एसआईयू टीम ने दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एसआईयू टीम ने शोघी बैरियर में तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 64.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपियों की पहचान दीपक (30) नवबहार, सुनील नेगी (38) कोटखाई और सुनील चौहान (40) जुब्बल निवासी के तौर पर हुई है। तीनों शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहते है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है।
आरोपियों में दो बागवान और एक युवक टैक्सी चालक है। पुलिस के मुताबिक एसआईयू प्रभारी अंबी लाल राणा के नेतृत्व में टीम शोघी, तारादेवी, संकटमोचन क्षेत्र में गश्त पर थी। मुखबिरों से मिली सूचना पर टीम ने शोघी बैरियर पर लग्जरी टैक्सी नंबर के वाहन की तलाशी ली तो वाहन के फुट मेट के नीचे प्लास्टिक नुमा थैली के अंदर नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांचने पर यह 64.43 ग्राम हेरोइन निकली। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से शिमला वापस आ रहे थे। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी दिल्ली में एक नाईजीरिया मूल के व्यक्ति से हेरोइन को खरीदकर लाए थे। इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी भी नशे के आदि हैं। बालूगंज थाना पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर में लगातार तीसरी कार्रवाई
स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने इस महीने सात मामलों में 11 युवकों को हेरोइन के साथ पकड़ चुकी है। टीम की लगातार तीसरी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा है। बीते दिन यूपी के युवक को 4.170 ग्राम और 20 जुलाई को रामपुर के युवक से 7.72 ग्राम हेराइन बरामद की थी। 13 जुलाई को हरियाणा के दो युवकों से 13.49 ग्राम, 12 जुलाई को तीन युवकों से 20.83 ग्राम, 8 जुलाई को जाठिया देवी में 8 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था।