{"_id":"60ec76958ebc3ebb4e4ec709","slug":"three-person-caught-with-herion-shimla-news-sml376688791","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ राशन खरीदने लाने गए युवक खरीद लाए हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ राशन खरीदने लाने गए युवक खरीद लाए हेरोइन
विज्ञापन
पुलिस ने संजौली के पास किया गिरफ्तार, आरोपियों से 28.83 ग्राम हेरोइन की बरामद
शिमला। राजधानी में पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) ने देररात तीन युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 20.83 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान विक्रम (29) ननखड़ी, ध्रुव शर्मा (28) धामी, विनेश (29) कुमारसेन जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जीरकपुर से नशीला पदार्थ खरीदा था।
पुलिस के मुताबिक एसआईयू प्रभारी जोगेश्वर के नेतृत्व में टीम भट्ठाकुफर क्षेत्र में गश्त पर थी। रात करीब 12 बजे संजौली के सिमिट्री गेट पर स्थानीय नंबर के वाहन को रोका गया। इसमें तीन युवक सवार थे। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से राशन का सामान लेकर आ रहे हैं। पुलिस को युवकों पर शक हुआ और एचएचसी सुनील, हेड कांस्टेबल भुवनेश और राहुल ने गाड़ी की तलाशी शुरू की। इस दौरान वाहन से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद युवकों को हिरासत में लिया और ढली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें 3 के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशे का पदार्थ कहां से लेकर आए थे।
टैक्सी चालक से पकड़ा चिट्टा
शिमला। राजधानी के मल्याणा क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरीश कुमार निवासी जुन्गा के तौर पर हुई है। इसके कब्जे से 1.13 ग्राम चिटठा बरामद हुआ है। सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। बालुगज थाना क्षेत्र के जाटिया देवी के पास एसआईयू टीम ने दो युवकों से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपी टैक्सी चलाते हैं।