फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people died after two vehicle collide in kangra himachal

कांगड़ाः दो वाहनों में जोरदार टक्कर, तीन की मौत, सात घायल

Fri, 03 May 2019 10:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
three people died after two vehicle collide in kangra himachal
- फोटो : अमर उजाला

थाना देहरा के अंतर्गत संसारपुर टैरेस-पौंग डैम मार्ग पर 11 नंबर पुली के पास दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर से चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हुए।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पौंग बांध से आ रही बीबीएमबी कर्मचारियों का सरकारी वाहन व संसारपुर टैरेस से पौंग बांध की तरफ जा रही क्रेटा गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घायलों को तुरंत बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दो को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

दर्दनाक हादसे में सोमा वर्मा (55) पत्नी सुभाष वर्मा निवासी ओयल गगरेट, प्रेम सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी चकमाधो सिंह ड्राइवर बीबीएमबी तलवाड़ा  व पंकज शुक्ला (32) निवासी रोहतक (हरियाणा) की मौत हुई। सात लोग घायल हैं। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि हादसे के कारणों जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

three people died after two vehicle collide in kangra himachal

घायलों में साहिल गुलेरिया पुत्र राजिंद्र कुमार निवासी लुधियाना, एसडीओ मनीष यादव पुत्र सुरेंद्र कुमार यादव, राजिंद्र कुमार पुत्र कृष्ण दत्त निवासी लुधियाना, गुरजिंद्र कौर पत्नी राजिंद्र कुमार निवासी लुधियाना, प्रिया गुलेरिया पत्नी पंकज निवासी गगरेट, एसडीओ रजनीश पुत्र दिलीप कुमार बीबीएमबी तलवाड़ा, अभय सिंह क्लर्क बीबीएमबी शामिल हैं।

डेढ़ घंटा नहीं मिला उपचार, फूटा गुस्सा

बीबीएमबी की लचर व्यवस्था के कारण अस्पताल में घायलों को उचित उपचार न मिलने के कारण लोगों व बीबीएमबी कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि सही उपचार न मिलने के कारण बीबीएमबी के कर्मचारी की तलवाड़ा अस्पताल में मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि बीबीएमबी की लाचार व्यवस्था के कारण कर्मचारी को लगभग डेढ़ घंटा अस्पताल में कोई उपचार नहीं मिला व उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed