फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three killed in Car accident at Sirmaur.

हिमाचल के सिरमौर में कार हादसा, तीन की मौके पर ही मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार/ राजपुर (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार/ राजपुर (सिरमौर) Updated Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three killed in Car accident at Sirmaur.
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। इस कार हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक घायल हो गया है। पहला हादसा मंगलवार सुबह करीब दस बजे नौहराधार के अंतर्गत चोकर-कैंथा संपर्क मार्ग पर हुआ।

विज्ञापन


यहां एक स्पार्क कार ढांक से करीब 80 मीटर नीचे लुढ़कने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे हादसे में फूलपुर में एक बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे एक युवक की मौत हुई, जबकि एक घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद जिले में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुन्नरधार निवासी हितेंद्र अपने मित्र हरिचंद को उसके कैंथा स्थित घर छोड़ने के लिए जा रहा था। स्पार्क गाड़ी में सवार होकर दोनों कैथा के लिए निकले। रास्ते में उन्हें जगमोहन मिल गया। उसे भी उन्होंने साथ ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की मौके पर ही मौत

Three killed in Car accident at Sirmaur.
गाड़ी लगभग 80 फुट नीचे लुढ़ककर मुख्य सड़क नौहराधार-बोगधार पर गिर गई। - फोटो : अमर उजाला

चोकर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चालक व गाड़ी मालिक हितेंद्र ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लगभग 80 फुट नीचे लुढ़ककर मुख्य सड़क नौहराधार-बोगधार पर गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में भवाई पंचायत के पजाह निवासी जगमोहन (36), चोकर (कैंथा) निवासी हरिचंद व पुन्नरधार निवासी (गाड़ी मालिक) हितेंद्र सिंह (62) शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

तहसीलदार नौहराधार हीरा सिंह ने घटना स्थल का दौरा कर मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत दी। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

पेड़ से टकराया बाइक, युवक की मौत

Three killed in Car accident at Sirmaur.

उधर, रविवार देर रात पांवटा थाना के अंतर्गत आने वाले फूलपुर-बांगरण सड़क पर एक अन्य हादसा हुआ। यहां बाइक पेड़ से टकरा गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को सोमवार सुबह उस वक्त लगी जब ग्रामीण खेतों में कार्य को जा रहे थे।

हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक चालक के सिर, नाक, कान में गहरी चोटें आई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया।

मृतक की पहचान विकास कुमार (22) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव गोजर अडैन के रूप में हुई है। जबकि दूसरा युवक राहुल शर्मा 20 पुत्र सतीश शर्मा निवासी गांव अंबीवाला सालवाला हादसे में घायल हो गया। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed