{"_id":"5917e65b4f1c1b4146850bab","slug":"three-killed-as-tourist-temp-travelor-falls-into-gorge-at-bilaspur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, तीन की मौत, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, तीन की मौत, 14 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 14 May 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मनाली जा रही सैलानियों से भरी एक टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक तीन लोगों के मरने की सूचना है। हादसा हिमाचल के बिलासपुर जिले के छडोल के पास हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में 14 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस और निजी वाहनों में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार सभी सैलानी तमिलनाडु के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। ये सभी मनाली घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में एक बच्चे समेत कुल 17 लोग सवार थे। हादसे का कारण चालक की लापरवाही मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ जाने से ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। इससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
यहां देखें हादसे के मृतकों और घायलों की सूची
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जिनमें एक युवती भी शामिल हैं। इनकी पहचान 23 साल की गायत्री, 53 साल के रमन कुमार और 45 साल के एन कुमार के तौर पर हुई है।
घायलों की पहचान कुमार, अशोदा, कुलदीप कुमार, सूर्य नारायण, गोकुल नाथ, कतिका, प्रोमिला के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई मंे गिरी है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।