{"_id":"5bf0038abdec2269807e1062","slug":"three-injured-as-car-falls-into-gorge-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, चालक समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, चालक समेत तीन लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Sat, 17 Nov 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराज घाटी के चियुणी के मढवार गांव के पास एक टाटा सूमो के जहल नाला के पास करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से नागरिक चिकित्सालय जंजैहली भर्ती किया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान चालक नरेंद्र कुमार पुत्र टोडर निवासी नरसडू, चुन्नी लाल पुत्र ब्रिकम निवासी चेत तथा भाग चंद पुत्र बांके राम गांव चेत तहसील थुनाग के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जंजैहली सुरेंद्र कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे टाटा सूमो नंबर एचपी 01 एम 1047 में नरेंद्र, चुन्नी, ब्रिकम और भाग चंद चियुणी से लंबाथाच की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब जीप जहल नाला के पास पहुंची तो चालक नरेंद्र ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और जीप करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही स्थानीय व्यक्ति चियुणी के ईश्वर सिंह ने जंजैहली पुलिस को सूचित किया और गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे और खाई में गिरे घायलों को सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें 108 की मदद से सिविल अस्पताल जंजैहली भर्ती किया गया। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि घायलों को फौरी राहत प्रदान कर दी है।