{"_id":"5d498bac8ebc3e6ca72d6039","slug":"three-district-of-himachal-will-get-national-award-on-07-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इन तीन जिलों को इस दिन मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इन तीन जिलों को इस दिन मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
Tue, 06 Aug 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/धर्मपुर (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत हिमाचल के तीन जिलों शिमला, मंडी और सिरमौर को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजेगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल की मौजूदगी में जिला उपायुक्तों को पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन
मंडी के उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, शिमला के अमित कश्यप और डॉ. आरके परूथी पुरस्कार लेंगे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अच्छा काम करने पर मंडी जिला को एक वर्ष में दूसरी बार पुरस्कृत किया जा रहा है। शिमला जिला को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। बेहतर लिंगानुपात के लिए सिरमौर जिला भी देश के टॉप जिलों में शामिल है।
विज्ञापन
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 अक्तूबर 2018 को मंडी जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था। एक साल में जिले को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इससे पहले मंडी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में प्रभावी सामुदायिक सहभागिता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन