फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three died in accident 17 injured in Sarahan Sirmour Himachal Pradesh

मेले से लौट रहा टेंपो खाई में गिरा, 3 की मौत, 17 लोग घायल

Sun, 23 Sep 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/सराहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/सराहां Updated Sun, 23 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Three died in accident 17 injured in Sarahan Sirmour Himachal Pradesh

राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हदसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो बागथन से आंजी बनूना जाते समय गुंदल के पास स्किड होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक किशोर याकूब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। टेंपो में कुल 28 लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, भारी बारिश के बीच ग्रामीणों को घायलों को खाई से बाहर निकालने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने भारी बारिश के बीच अपनी गाड़ियों से गंभीर घायलों को नाहन अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three died in accident 17 injured in Sarahan Sirmour Himachal Pradesh

बताया जा रहा है कि मृतक और ज्यादातर घायल आंजी बनूना के निवासी हैं। घायल गुर्जर समुदाय से संबंध रखते हैं। सराहां के तहसीलदार गुरमीत सिंह और पटवारी खेम सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी बविता राणा ने कहा कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गई थी।

सड़क हादसे के घायलों की सूची- सड़क हादसे में घायल यासीन, मस्तू, शमशेर, हजूर हशन, नेक मोहम्मद, असलम, समलूक, मस्तूदीन कपिल आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed