फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands of devotees came in Chintpurni

चिंतपूर्णी में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 01 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना) Updated Mon, 01 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees came in Chintpurni

छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया।

विज्ञापन


छुट्टी का दिन होने के कारण सारा दिन मां के भक्तों की चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने रविवार तड़के तीन बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए थे।
विज्ञापन


मां के भक्तों को पर्ची सिस्टम के जरिये ही माता रानी के दर्शनों के लिए आगे भेजा जा रहा था। हालांकि भक्तों की डबल लाइनें दोपहर तक पुराने बस स्टैंड से भी आगे तक पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर का कार्यभार देख रहीं अतिरिक्त मंदिर अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने खुद रविवार के दिन सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाइन व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके चलते श्रद्धालुओं को माथा टेकने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।


पिछले एक हफ्ते में अतिरिक्त मंदिर अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार देखने को मिल रहा है। उधर, क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से काफी बेहतर रही।

थाना प्रभारी नितिन चौहान ने दावा किया कि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से नियंत्रित किया हुआ था। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि रविवार के दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए हुए थे, जिससे किसी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed