{"_id":"6161982f8ebc3e05c56b5fe5","slug":"third-navratri-more-than-50-thousand-devotees-bowed-their-heads-in-the-shaktipeeths-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा नवरात्र : हिमाचल के शक्तिपीठों में 50 हजार से अधिक भक्तों ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरा नवरात्र : हिमाचल के शक्तिपीठों में 50 हजार से अधिक भक्तों ने टेका माथा
Sat, 09 Oct 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवीजी/चिंतपूर्णी/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवीजी/चिंतपूर्णी/धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:07 PM IST
सार
तीसरे नवरात्र पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। तीसरे नवरात्र पर शनिवार को श्रीनयनादेवी जी के दरबार में 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
मंडी में मां भीमाकाली का मंदिर का भव्य नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों में शारदीय नवरात्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को तीसरे नवरात्र पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। तीसरे नवरात्र पर शनिवार को श्रीनयनादेवी जी के दरबार में 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में 8779 श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी।
विज्ञापन
पहले दो नवरात्रों के दौरान मंदिर में 14 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा है। जिला कांगड़ा के विभिन्न शक्तिपीठों में तीसरे नवरात्र पर भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। तीसरे नवरात्र पर जिले के तीनों शक्तिपीठों में करीब 27 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। ज्वालामुखी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जबकि नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 1900 श्रद्धालु पहुंचे। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सबसे अधिक 15 हजार श्रद्धालु पहुंचे। इन्हें कोविड नियमों का पालन करते हुए दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन