फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   there is no facility of irrigation in pm modi's adarsh gram

ग्राउंड रिपोर्टः इन सुविधाओं के लिए तरस रहा पीएम मोदी का ‘आदर्श’ गांव

Tue, 28 Nov 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोहू (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, तोहू (हमीरपुर) Updated Tue, 28 Nov 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
there is no facility of irrigation in pm modi's adarsh gram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भोरंज के जिस तोहू गांव के किसानों की उन्नत सोच का देश भर में डंका बजाया है, वह गांव आज भी सिंचाई सुविधा से महरूम हैं। यहां के किसान खेतीबाड़ी के लिए 12 महीने मौसम पर ही निर्भर हैं। 

विज्ञापन




गांव की मिट्टी भी कुछ खास नहीं है। खेत बंजर जैसे लग रहे हैं। मिट्टी कम और पत्थर ज्यादा हैं। आजादी के बाद से गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। 
विज्ञापन


बच्चे-बूढ़ों और बीमार लोगों को डेढ़ किलोमीटर तक पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। पीएम मोदी ने यहां के किसानों की सराहना की लेकिन, इसमें लोगों की मेहनत के अलावा सरकारों का कोई योगदान नहीं दिखता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर और बिलासपुर जिला की सीमा से सटे इस गांव में मृदा संरक्षण कार्यक्रम के तहत करीब छह साल पहले तीन चेक डैम बनाए गए थे, जिनका लाभ आज तक नहीं मिल पाया है।

चैकडैम हुआ क्षतिग्रस्त

there is no facility of irrigation in pm modi's adarsh gram
तीन चेकडैम में से एक पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हो चुका है जबकि दो पानी से लबालब हैं। गांव से नीचे होने के कारण यहां से पानी को सिंचाई के इस्तेमाल में नहीं लाया जा सका है। पानी को लिफ्ट करने की यहां कोई व्यवस्था नहीं है।

मन की बात कार्यक्रम के बाद सोमवार को गांव पहुंची कृषि विभाग की टीम ने आश्वासन दिए हैं, लेकिन पूरे कब होंगे यह पता नहीं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि तोहू गांव में मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने के बाद फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई है।

पथरीली जमीन में पहले गेहूं की प्रति एकड़ 4.1 क्विंटल पैदावार थी, जो बीते वर्ष 7.12 क्विंटल प्रति एकड़ पहुंची है। गांव में सिंचाई सुविधा न होने की सूचना मिली है। शीघ्र किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने कहा कि तोहू गांव की रिपोर्ट कृषि विभाग से मंगवाई है। किसानों की समस्या के समाधान के लिए कृषि विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

किसान ज्ञान चंद(65) ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस गांव की सुध लेनी चाहिए। कृषि विभाग ने बीते वर्ष किसानों को 20 किलो गेहूं का बीज सब्सिडी पर दिया था, लेकिन सिंचाई सुविधा के बिना बीज किसी काम का नहीं।

क्या कहते हैं किसान

there is no facility of irrigation in pm modi's adarsh gram
मृदा स्वास्थ्य कार्ड से पैदावार बढ़ी : प्रधान
भौंखर पंचायत के प्रधान कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि सिंचाई सुविधा नहीं है। गांव में सड़क भी नहीं है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने से कृषि पैदावार बढ़ी है, लेकिन उतनी नहीं जितनी बढ़नी चाहिए।

कर रहे जैविक खाद का इस्तेमाल : शर्मा 
भागीरथ शर्मा ने कहा कि वह कृषि विभाग के बनाए गए समूह के सदस्य हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को मिले हैं। इसमें जैविक खाद के बारे में भी जानकारी है। बीज भी पिछले वर्ष मिला था, लेकिन सिंचाई सुविधा का अभाव होने से परेशानी होती है।

पैदावार कम, हम मौसम पर निर्भर : मस्तराम
ग्राम सुधार सभा के प्रधान सूबेदार मेजर मस्त राम शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग 4 गुना कृषि पैदावार बढ़ने की बातें कर रहा है, लेकिन धरातल पर महज 15 से 20 फीसदी ही पैदावार बढ़ी है। वो भी मौसम पर निर्भर है। गांव में न तो सिंचाई सुविधा है और न सड़क सुविधा। छह साल पहले बने चेकडैम का कोई प्रयोग नहीं हो रहा।

किसान सोहन लाल ने कहा कि वह पिछले 50 सालों से खेतीबाड़ी कर रहे हैं, लेकिन किसानों को सिंचाई सुविधा न होने का मलाल है। बारिश होने पर कई बार फसल अच्छी हो जाती है और कई बार सूखे की वजह से नुकसान झेलना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed