{"_id":"6686a52fd16f7822690af470","slug":"theog-news-minor-student-gave-birth-to-a-child-accused-arrested-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Theog News: नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Theog News: नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Thu, 04 Jul 2024 07:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:06 PM IST
सार
ठियोग थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। छात्रा 11वीं में पढ़ाई करती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छात्रा के गर्भवती होने का पिता को बीते दिन पता चला। देर शाम बेटी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद पिता ने ठियोग थाना में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
छात्रा 11वीं में पढ़ाई करती है। पिछले कल उसके पेट में दर्द उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक के जांच के बाद उसके गर्भवती होने का खुलासा किया। थोड़ी देर बाद छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।