{"_id":"652d3b819fad4f2f36005507","slug":"theft-in-buddhist-temple-of-manali-donation-boxes-broken-cash-stolen-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: मनाली के बौद्ध मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़े, नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: मनाली के बौद्ध मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़े, नकदी उड़ाई
Mon, 16 Oct 2023 07:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Oct 2023 07:03 PM IST
सार
तीन शातिर मंदिर की ऊपरी मंजिल से निचली मंजिल में दाखिल हुए और दानपात्र तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चोरी(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली के बौद्ध मंदिर में चोरी की वारदात से हर कोई सन्न है। शनिवार मध्यरात्रि तीन शातिर मंदिर की ऊपरी मंजिल से निचली मंजिल में दाखिल हुए और दानपात्र तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। शातिरों ने जिस दानपात्र को तोड़ा है, उससे एक लाख से अधिक की राशि चोरी होने की आशंका है। सोमवार को हिमालयन बुद्धिष्ठ सोसायटी की बैठक हुई। इसमें मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार तीन शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। ये रात को गोंपा की ऊपरी मंजिल से चढ़कर नीचे मुख्य मंदिर में घुसे और दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह पूजा के लिए म़ंदिर का मुख्य द्वार खोला तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सोसायटी के अनुसार इससे पहले आठ सितंबर को भी दानपात्र से तोड़फोड़ हुई थी। सोसायटी के
विज्ञापन
उपाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि करीब 60,000 रुपये ही दानपात्र में थे। मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए ग्रिल लगाने, दीवार को और ऊंचा करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महासचिव रिगजिन, संयुक्त सचिव चांद किशोर, छेवांग दोरजे, रामलाल ठाकुर, छेरिंग तंडुप, कार्यकारी प्रबंधक नवांग छेरिंग मौजूद रहे। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन