{"_id":"61267a918ebc3e7a1c7a8f23","slug":"theft-case-in-shimla-shimla-news-sml38159182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त प्रबंधक के घर से हजारों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त प्रबंधक के घर से हजारों की नकदी चोरी
विज्ञापन
Theft case in shimla
भट्ठाकुफर में दिनदहाड़े सेंधमारी, वारदात के वक्त मकान मालिक गए थे दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर ढली के एक अपार्टमेंट से शातिर हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए। शातिरों ने पर्यटन विभाग से सेवानिवृत्त मैनेजर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता उस वक्त चला जब व्यक्ति लेनदेन के पैसे चुकाने के लिए कमरे में गया। कमरे के अंदर अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। शातिर अलमारी में रखे करीब 75 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है।
पुलिस के मुताबिक शातिर ने भटठाकुफर के एक घर की तीसरी मंजिल में सेंधमारी की गई है। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। मकान मालिक गुलाब सिंह ठाकुर दुकान गए थे। घर की चौथी मंजिल में मजदूर पेंटिंग के कार्य में लगे थे। देर शाम मकान मालिक घर पहुंचा तो ठेकेदार को काम का भुगतान करने के लिए पैसे लेने कमरे में गया। कमरे में देखकर वह दंग रह गए। अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। इसमें रखी हजारों रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत पर ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है।