फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The world after meditation shown through a spiritual picture

Shimla News: आध्यात्मिक चित्र से दिखाई मेडिटेशन के बाद की दुनिया

Sat, 11 May 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The world after meditation shown through a spiritual picture
गेयटी के टेवरन हॉल में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये रखा एक चित्र का मूल्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में आध्यात्मिक चित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसमें दिल्ली के चित्रकार सजल पात्रा के बनाए दो चित्र प्रदर्शित किए हैं। इसमें तुरीय अवस्था को दर्शाया है। एक चित्र का मूल्य ढाई लाख रुपये रखा है।


सजल पात्रा ने बताया कि तुरीय अनुभव की एक अवस्था है, जिसमें मन और मस्तिष्क में कुछ भी नहीं चलता है। बताया कि इस चित्र के माध्यम से उन्होंने व्यक्ति को मेडिटेशन के बाद दिखने वाली दुनिया को दिखाने का प्रयास किया है। एक चित्र में ध्यान में बैठा व्यक्ति दिखाया है वहीं दूसरे चित्र में पहाड़ों के बीच दो व्यक्तियों को आध्यात्मिक रूप से दिखाया है। चित्रकार ने बताया कि वह 32 सालों से आध्यात्मिक विषय पर चित्रकारी करते आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोलह साल जून-जुलाई के महीनों में पहाड़ाें का भ्रमण किया है। चित्रकारी करने के विभिन्न विकल्प भी खोजे। मेडिटेशन करने से मानसिक रूप से शांति महसूस होती है और दिमाग में ऊर्जा और पॉजिटिविटी महसूस होती है। माहसू आर्ट सोसायटी और हिमाचल पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में इसे सात दिन में तैयार किया है। सोसायटी के संस्थापक डॉ. भादर सिंह ने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी में भारत और नेपाल के 29 कलाकारों के बनाए सौ से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य दो हजार से चार लाख रुपये तक रखा है। इसमें प्राकृतिक सौंदर्य, पोर्टरेट, जानवार, पक्षी, ग्रामीण जीवन, पहाड़, ऐतिहासिक इमारतों के चित्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article