फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anti national post case: Hamza was linked to an Instagram group espousing Bin Laden's ideology; Pakistani conn

देश विरोधी पोस्ट मामला: लादेन की विचारधारा वाले इंस्टाग्राम समूह से जुड़ा था हमजा, पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच

Wed, 23 Sep 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

खुफिया एजेंसियों की जांच में सहारनपुर निवासी मोहम्मद हमजा के  ऐसे इंस्टाग्राम समूह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें आतंकी ओसामा बिन लादेन की विचारधारा से प्रभावित सामग्री साझा की गई है। 

विज्ञापन
Anti national post case: Hamza was linked to an Instagram group espousing Bin Laden's ideology; Pakistani conn
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों के आरोपों में गिरफ्तार सहारनपुर निवासी मोहम्मद हमजा आतंकी ओसामा बिन लादेन की विचारधारा को बढ़ावा देने वाले इंस्टाग्राम ग्रुप से जुड़ा था। उसके पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। हमजा करीब तीन साल पहले हमीरपुर पहुंचा था। शहर की प्रताप गली में बिजनौर निवासी दिनेश की टेलरिंग की दुकान पर उसने काम सीखना शुरू किया। दिनेश के अनुसार उन्हें कभी हमजा की गतिविधियों पर शक नहीं हुआ। पुलिस ने सोमवार शाम करीब छह बजे हमजा को इसी दुकान से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आई नई जानकारी
खुफिया एजेंसियों की जांच में उसके ऐसे इंस्टाग्राम समूह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें आतंकी ओसामा बिन लादेन की विचारधारा से प्रभावित सामग्री साझा की गई है। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार यूनाइट उम्माह नाम के इंस्टाग्राम समूह से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियां जांच के दायरे में हैं। इन अकाउंट के जरिये युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने और भर्ती करने की आशंका जताई गई है। कुछ सदस्यों के ओसामा बिन लादेन की विचारधारा से प्रभावित होने और भारतीय सेना व जांच एजेंसियों के खिलाफ गतिविधियों से संबंधित सामग्री साझा किए जाने की भी जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। शिकायत में कर्नाटक के दो सोशल मीडिया यूजर के हमीरपुर में रह रहे हमजा से संपर्क होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमजा के तमाम संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं एजेंसियां
जांच एजेंसियां हमजा के तमाम संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं। यूनाइट उम्माह के अलावा मुजाहिद ए इस्लाम और वन उम्माह नाम के इंस्टाग्राम समूहों में भी कुछ सदस्यों के सक्रिय होने की जानकारी जांच में सामने आई है। इन समूहों में एक पाकिस्तानी नागरिक के सदस्य होने की बात भी कही गई है। जिहाद के नाम पर लोगों को प्रेरित करने और परिवार छोड़कर इसके लिए काम करने संबंधी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एजेंसियों ने पाकिस्तान इंटेलिजेंस नेटवर्क से किसी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध, जासूसी अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की संभावनाओं की जांच की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed