{"_id":"6ab26aa6da61c84fb60d22d8","slug":"mundu-won-thirteen-gold-medals-in-the-under-14-competition-shimla-news-c-19-sml1002-790566-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुंडू ने अंडर-14 स्पर्धा \nमें जीते तेरह स्वर्ण मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुंडू ने अंडर-14 स्पर्धा में जीते तेरह स्वर्ण मेडल
विज्ञापन
स्कूल की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
कुश्ती में 3 और जूडो में 2 स्वर्ण पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उच्च विद्यालय मुंडू के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर 13 स्वर्ण पदक जीते। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुराश में आठ, कुश्ती में तीन और जूडो में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्टाफ, एसएमसी और बच्चों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया । शारीरिक शिक्षक अमर सिंह वर्मा ने बताया कि हाल ही में सुन्नी में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने जूडो और कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूडो में कक्षा नौवीं की नेहा और कक्षा सातवीं की रितिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। कुश्ती में कक्षा नौवीं की किरण, नेहा और आठवीं की ईशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक विद्यालय की झोली में डाले। इससे पहले जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में भी मुंडू पाठशाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लड़कों और लड़कियों ने विभिन्न वर्गों में आठ स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ विद्यालय के खिलाड़ियों ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत की है। कार्यकारी प्रधानाचार्य ईश्वरी दत्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन और सहयोग देता रहेगा।