फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The watchman died of cardiac arrest

Shimla News: चौकीदार की हृदय गति रुकने से मौत

Thu, 21 Aug 2025 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The watchman died of cardiac arrest
नूरपुर(कांगड़ा)। राजकीय आर्य डिगी कॉलेज में रात की ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कमरे में ही मौत हो गई है। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ है। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अनिल ठाकुर ने बताया कि चौकीदार जोगिंदर सिंह निवासी छन्नी बेली (इंदौरा) कॉलेज में रात की ड्यूटी में तैनात था। सुबह जब कॉलेज खुलने का समय था तो कॉलेज के गेट और दरवाजे बंद थे। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की मौजूदगी में जब खिड़की और दरवाजे तोड़े गए तो जोगिंदर सिंह कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। सीसीटीवी फुटेज में लगभग सुबह चार बजे चौकीदार जोगिंद्र सिंह का गिरने का फुटेज नजर आ रहा है जिसमें लगभग पांच मिनट तक जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद वह प्राण त्याग देते हैं। मृतक के परिजनों की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने शव की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed