{"_id":"6abd15e08abc3df814047c49","slug":"himachal-cabinet-meeting-major-decisions-regarding-vacant-posts-and-recruitments-expected-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में इस दिन होगी बैठक, रिक्त पदों और भर्तियों पर होंगे बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में इस दिन होगी बैठक, रिक्त पदों और भर्तियों पर होंगे बड़े फैसले
Wed, 30 Sep 2026 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंंडल की बैठक(फाइल)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 5 अक्तूबर को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के प्रस्ताव प्रमुखता से आ सकते हैं।
विज्ञापन
पिछली प्रस्तावित बैठक के एजेंडे में भी शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा बजट घोषणाओं, विभिन्न मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों और विभागों से प्राप्त अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है। इससे पूर्व 11 सितंबर को रखी गई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन