{"_id":"16d463e2ad9a44a48ceb4a5a93d40fe7","slug":"the-special-feature-will-shaktipeeth-devotees-of-sri-nynadevi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में श्रद्धालुओं को मिलेगी ये खास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में श्रद्धालुओं को मिलेगी ये खास सुविधा
खेम राज शर्मा /अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 29 Aug 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में लाखों श्रद्धालुओं को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नयनादेवी में आईपीएच महकमा वाटर एटीएम लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड खरीदकर 50 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से यहां श्रद्धालुओं और आमजन को स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाएगा। योजना का प्रपोजल तैयार कर आलाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अगले साल तक नयनादेवी में एटीएम लगने की संभावना है। इससे नयनादेवी में आने वाले बाहरी राज्यों के सैलानियों को महंगे दामों पर बोतलबंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग पहले चरण में धार्मिक स्थलों पर वाटर एटीएम सुविधा मुहैया करवाने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी शामिल है।
यदि नयनादेवी जी में वाटर एटीएम लगता है तो इससे प्रदेश सहित अन्य बाहरी राज्यों पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं को महंगे दाम पर बोतलबंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। इससे पहले आईपीएच ऊना जिला के चितंपूर्णी, धर्मशाला के मैकलोडगंज, शिमला में वाटर एटीएम लगा चुका है।
अब आईपीएच महकमा प्रसिद्ध शक्तिपीठ में वाटर एटीएम लगाने की योजना का खाका तैयार करने में जुट गया है। इधर, लोगों में इस योजना को लेकर खासा उत्साह है।
इस बारे में अधिशाषी अभियंता सदर एसके शर्मा ने बताया कि नयना देवी में वाटर एटीएम लगाने की योजना है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर जल्द आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। अगले साल तक लोगों को वाटर एटीएम की सुविधा प्रदान करने की कोशिश है।