फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The fifth body was found the next day in search operations

दूसरे दिन के सर्च ऑपरेशन में मिला पांचवा शव

Tue, 10 Jun 2014 11:06 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
The fifth body was found the next day in search operations
व्यास नदी में बहे इंजीनियरिंग कॉलेज के लापता छात्रों की तलाश मंगलवार को नई उम्मीद के साथ एक बार फिर शुरू की गई। बचाव दलों को पहली सफलता सुबह मिली जब घटना स्थल से 150 मीटर दूरी पर पत्थरों के नीचे एक छात्र का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

 छात्र की शिनाख्त देवाशिष बोस के तौर पर हुई है। वहीं हादसे में सुरक्षित सभी छात्रों हिमाचल से हैदराबाद भेजा जा चुका है।  सर्च ऑपरेशन के यह दूसरे बचाव दल नई रणनीति और गर्मजोशी के साथ  तलाशी अभियान उतरा था।
विज्ञापन


पहले दिन के सर्च ऑपरेशन में बचाव दलों को चार छात्रों के शव मिले थे। इनमें अकुला विजेठा,बनोठू रामबाबू, गंपाला एश्वर्या शामिल हैं।

20 किलोमीटर के दायरे में ही होगा सर्च ऑपरेशन

The fifth body was found the next day in search operations
बचाव दलों के मुताबिक मंगलवार को भी 20 किलोमीटर के दायरे में ही सर्च ऑपरेशन किया जाएगा। इसमें नदी के किनारों में तलाश के साथ साथ पंडोह डैम में तलाशी अभियान चलेगा।

बचाव दलों में एसएसबी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अग्निशमन कर्मी, होमगार्ड और राष्ट्रीय आपदा फोर्स  सहित स्‍थानीय पुलिस के जवान संयुक्‍त अभियान चलाए हुए हैं। बचाव दल के मुताबिक क्योंकि घटना के दिन जब पानी लारजी प्रोजेक्ट से छोड़ा गया तो वह पंडोह में जाकर रूक गया था।

ऐसे में बहे छात्रों का यहां से बाहर जाना मुमकिन नहीं है। पंडोह डैम में बाकायदा गेट में ट्रैप भी लगाया गया है ताकि कोई शव अगर बहकर यहां पहुंचे तो उसका पता लगाया जा सके।


20 छात्र अभी भी लापता

The fifth body was found the next day in search operations

लारजी प्रोजेक्ट द्वारा अचानक छोड़े गए पानी में बहे एक टूअर गाइड सहित 20 छात्रों का अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है।

हादसा रविवार देर शाम करीब 6.15 बजे का है जब हैदराबाद वीएनआर इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र थलोट के समीप नदी के किनारे मौज मस्ती कर रहे थे। इसी दाैरान प्राेजेक्‍ट से पानी छाेड़ा गया अाैर नदी में माैज मस्‍ती कर रहे छात्र इसमें बह गए।

मंगलवार को हैदराबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के सुरक्षित छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा हैदराबाद के लिए रवाना किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed