{"_id":"6ada147a72c53f44560dc034","slug":"the-shooting-of-the-hindi-film-hum-tere-pyar-mein-took-place-at-the-ridge-grounds-shimla-news-c-19-sml1002-808215-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रिज मैदान पर हिंदी फिल्म \nहम तेरे प्यार में की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रिज मैदान पर हिंदी फिल्म हम तेरे प्यार में की शूटिंग
विज्ञापन
अभिनेत्री कृति शेट्टी को देखने उमड़ी भीड़
कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी है शेट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरवार को बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के चलते लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यहां हिंदी फिल्म हम तेरे प्यार में के दृश्य फिल्माए गए।
फिल्म की शूटिंग में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कृति शेट्टी ने हिस्सा लिया। फिल्मी सितारे को अपने बीच देखकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शूटिंग के दौरान मालरोड और रिज मैदान पर फिल्म के दृश्य कैमरे में कैद किए गए। रिज मैदान पर नगर निगम कार्यालय के सामने भी शूटिंग हुई। फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही। कृति शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती है। इन्होंने साल 2021 की सुपरहिट फिल्म उप्पेना से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा इन्होंने पॉलिटिकल पॉवर, वा वथियार, द वॉरियर सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। फिल्म का निर्देशन विधि घोडगांवकर कर रही हैं जो पिछले 17 वर्षों से रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में काम कर रही हैं। वीरवार को हुई शूटिंग के दौरान भी रिज मैदान और मालरोड की रौनक देखते ही बनी। फिल्म की शूटिंग ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों का ध्यान खींचा। अभिनेत्री कृति शेट्टी की मौजूदगी और फिल्मांकन को देखने के लिए जुटी भीड़ के चलते रिज मैदान पर दिनभर खास माहौल बना रहा।