फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The rise in tomato prices brought a smile to the faces of the farmers

शिमला: टमाटर के दामों में आए उछाल से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

Wed, 30 Jun 2021 05:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जुन्गा (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, जुन्गा (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 05:22 PM IST
सार

एक सप्ताह में लाल सोना टमाटर के दाम तीन गुना बढ़े हैं। ट्रांसपोर्टर प्रदीप ब्रागटा ने बताया कि बुधवार को सोलन और पानीपत मंडी में 350 से चार सौ रुपये प्रति क्रेट टमाटर के दाम मिले हैं।

विज्ञापन
The rise in tomato prices brought a smile to the faces of the farmers
टमाटर के दामों में उछाल से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के बाद टमाटर के दामों में अचानक उछाल आने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के मशोबरा ब्लॉक के निचले क्षेत्रों से इन दिनों सैकड़ों टन टमाटर, शिमला मिर्च और फ्रासबीन प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों भेजी जा रही है।  एक सप्ताह में लाल सोना टमाटर के दाम तीन गुना बढ़े हैं। ट्रांसपोर्टर प्रदीप ब्रागटा ने बताया कि बुधवार को सोलन और पानीपत मंडी में 350 से चार सौ रुपये प्रति क्रेट टमाटर के दाम मिले हैं।

विज्ञापन


18 से 20 रुपये प्रतिकिलो टमाटर बिका। शुरुआती दौर में टमाटर पांच से सात रुपये प्रति किलो बिक रहा था। इससे किसानों की गाड़ी का भाड़ा भी पूरा नहीं हो रहा था। देश की विभिन्न मंडियों में हरियाणा से भारी मात्रा में टमाटर आने से भाव काफी कम हो गए थे। हरियाणा का सीजन अब खत्म होने वाला है। ऐसे में प्रदेश के किसानों को टमाटर का रेट 50 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी सोलन में गत वर्ष के दौरान हिमसोना टमाटर की क्रेट आठ सौ से एक हजार रुपये और हाइब्रिड का एक क्रेट 5 से 7 सौ रुपये में बिका था। जुन्गा क्षेत्र के गांव  पीरन, ट्रहाई, नोवा, लखोटी, डूब्लु, टलेंजी, गौड़ा, शरगांव और नेईनेटी गांवों में सर्वाधिक टमाटर और अन्य नकदी फसलों का उत्पादन किया जाता है। इन क्षेत्रों से प्रतिदिन करीब दस गाड़ियां विभिन्न मंडियों को भेजी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed