Dhingri Mushroom Research: ढिंगरी मशरूम में आए अदरक और तुलसी के गुण, बढ़ाएगी इम्युनिटी
मशरूम निदेशालय सोलन के वैज्ञानिकों ने ढिंगरी मशरूम को अदरक और तुलसी के अवशेषों पर उगाया था। इसकी गुणवत्ता जांच की जा रही थी कि इसमें कितने औषधीय गुण आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब मशरूम खाने के साथ प्रोटीन ही नहीं बल्कि अदरक और तुलसी समेत अन्य औषधीय गुण भी मिलेंगे। ढींगरी मशरूम पर किए गए शोध के बाद इसकी गुणवत्ता जांच में यह पता चला है। मशरूम निदेशालय चंबाघाट सोलन के वैज्ञानिकों ने ढिंगरी मशरूम को अदरक और तुलसी के अवशेषों पर उगाया था। इसकी गुणवत्ता जांच की जा रही थी कि इसमें कितने औषधीय गुण आए हैं। अब इसे आगामी जांच के लिए पंजाब की आधुनिक लैब में भेजा जा रहा है। यहां पर किस औषधि के कितने फीसदी गुण इसमें आए हैं, इसका पता चल सकेगा। प्रशिक्षण में सफलता मिलने के बाद अब ढींगरी मशरूम खाने से कई बीमारियों में फायदा होगा। इससे जहां हमारा दिल स्वस्थ रहेगा, वहीं हमार इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) भी मजबूत होगा। साथ ही पाचन शक्ति के लिए भी ढींगरी मशरूम बेहतर स्रोत बन जाएगा। विशेषज्ञों का दावा है कि ढींगरी मशरूम में अब इतने औषधीय गुण आ जाएंगे कि इसके खाने से शरीर की कई बीमारियाें में राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार खुंब अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिकों की ओर से औषधीय पौधों के अवशेषों पर ढिंगरी मशरूम उगाने का सफल प्रशिक्षण किया है। अब तैयार मशरूम की गुणवत्ता का शोध किया जा रहा है। इसके बाद डीएमआर की ओर से लेमन ग्रास, हल्दी पर भी शोध शुरू किया जाएगा। सफलता मिलने पर मशरूम बेहतरीन आहार के साथ प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के गुणों के साथ तैयार होगी। इस शोध पर डीएमआर सोलन के वैज्ञानिक डॉ. बृज लाल अत्री और डॉ. अनुराधा की ओर से काम किया जा रहा है। देशभर में वर्तमान में ढींगरी मशरूम गेहूं के भूसे, गन्ने की खोई और पराली पर भी तैयार की जा रही है। खुंब निदेशालय की ओर से पहली बार औषधीय पौधों पर मशरूम तैयार करने का शोध किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि मशरूम स्वाद के साथ यह औषधीय गुणों से भरपूर होगी।
कोट्स
आधुनिक लैब में होगी जांच
ढींगरी मशरूम में अदरक और तुलसी के गुण आए हैं। डीएमआर की लैब में इसका खुलासा हुआ है। अब इसकी जांच आधुनिक लैब में भी की जाएगी। इसके लिए इसे पंजाब की आधुनिक लैब में भेजा जाएगा। जिसमें मशरूम में आए अन्य गुणों की भी सही जानकारी मिल पाएगी। लेमन ग्रास पर भी ढिंगरी मशरूम को उगाने का काम किया जा रहा है। यह मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर होगी।- डॉ. वीपी शर्मा, निदेशक, खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन
ये भी पढ़ें: HP Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक में बजट घोषणाओं पर होंगे फैसले, कर्मियों की मांगों पर भी चर्चा संभव