{"_id":"65465f2d887f34a17b07e25f","slug":"the-person-who-stole-copper-wire-from-oxygen-plant-arrested-shimla-news-c-19-sml1001-255724-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑक्सीजन प्लांट से तांबे \nकी तार चुराने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑक्सीजन प्लांट से तांबे की तार चुराने वाला काबू
विज्ञापन
आईजीएमसी में दिया वारदात को अंजाम
42 मीटर तांबे की तार चुरा ले गया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में चोरी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल (28) निवासी रूलदुभट्टा, लक्कड़ बाजार के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई 18 किलोग्राम तांबे की तार बरामद की है। इसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी गई है।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी करीब दो साल पहले आईजीएमसी में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 18 और 31 अक्तूबर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
चोरी की वारदात आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ट्राॅमा वार्ड में हुई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑक्सीजन सिस्टम से तांबे की करीब 42 मीटर तार चुरा ले गया। संजीव गुप्ता ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद से सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई टीम मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी का राज खुल गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने आईजीएमसी से तांबे की तारों को चुराकर ओल्ड बस स्टैंड के पास एक कबाड़ी की दुकान में बेचा दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने कबाड़ी की दुकान में दबिश दी और चोरी किए सामान को बरामद किया। अब पुलिस ने मामले में कबाड़ी को भी आरोपी बनाया है। थाना सदर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 6 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपी से शहर में हुई अन्य चोरियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। संवाद