फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On Gandhi Jayanti, 1,471 worker beneficiaries will receive ₹5.78 crore; the amount will be transferred directl

एचपी: गांधी जयंती पर 1471 श्रमिक लाभार्थियों को मिलेंगे 5.78 करोड, सीएम बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे राशि

Thu, 01 Oct 2026 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 09:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित करेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों और उनके पात्र आश्रितों को यह आर्थिक मदद दी जा रही है।
 

विज्ञापन
On Gandhi Jayanti, 1,471 worker beneficiaries will receive ₹5.78 crore; the amount will be transferred directl
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 1471 पंजीकृत लाभार्थियों को 5.78 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित करेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों और उनके पात्र आश्रितों को यह आर्थिक मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विधवा, एकल, बेसहारा और दिव्यांग महिलाओं को मकान निर्माण के लिए 45.95 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। शिक्षा सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 968 लाभार्थियों को 2.74 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। विवाह सहायता योजना के तहत 359 लाभार्थियों को 1.83 करोड़ रुपये मिलेंगे। अतिरिक्त सहायता में दुर्घटना मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 21 मामलों में 54.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। मातृत्व एवं पितृत्व लाभ योजना के 30 लाभार्थियों को 7.14 लाख रुपये और बालिका जन्म उपहार योजना के तहत 15 बालिकाओं के परिवारों को 7.65 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित 10 आश्रितों को 2.15 लाख रुपये और दिव्यांगता पेंशन योजना के एक लाभार्थी को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

कांगड़ा के 270 लाभार्थियों को एक करोड़
जिलावार सहायता की बात करें तो हमीरपुर में 225 लाभार्थियों को 76.74 लाख, चंबा में 164 को 70.54, सिरमौर में 140 को 51.80, मंडी में 171 को 64.80 और किन्नौर में 126 लाभार्थियों को 48.39 लाख रुपये मिलेंगे। कांगड़ा में मुख्य कार्यालय और उप कार्यालयों सहित 270 लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। शिमला में 88 लाभार्थियों को 45.58 लाख, बिलासपुर में 104 को 32.98, ऊना में 72 को 33.93, सोलन में 63 को 30.51 और कुल्लू में 48 लाभार्थियों को 21.43 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों और उनके पात्र आश्रितों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाना है। वित्तीय सहायता प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण के माध्यम से दी जाएगी, जिससे लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed