फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Home Guard recruitment results declared; 697 candidates selected; here's how to check the results.

हिमाचल: होमगार्ड भर्ती का परिणाम घोषित, 697 अभ्यर्थियों का हुआ चयनित, ऐसे देखें परिणाम

Thu, 01 Oct 2026 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 09:24 PM IST
सार

प्रदेश में 700 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। विभाग ने 697 अभ्यर्थियों को चयन के लिए अनुशंसित किया है, जबकि तीन पद योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से रिक्त रह गए। 

विज्ञापन
Himachal Home Guard recruitment results declared; 697 candidates selected; here's how to check the results.
होमगार्ड भर्ती का परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 700 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। विभाग ने 697 अभ्यर्थियों को चयन के लिए अनुशंसित किया है, जबकि तीन पद योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से रिक्त रह गए। 66,200 आवेदनों से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम मेरिट तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 5 अक्तूबर को अपनी संबंधित बटालियन में पहुंचना होगा। अंतिम नामांकन चरित्र और दस्तावेज सत्यापन, अनिवार्य डोप टेस्ट में सफल होने पर ही मान्य होगा। कुल 66,200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 

विज्ञापन

5,976 अभ्यर्थियों ने पास किया पीएसटी/पीईटी
 शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (पीएसटी/पीईटी) में 35,698 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें से 5,976 अभ्यर्थियों ने यह चरण पास किया। सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई और 697 अभ्यर्थियों को चयन के लिए अनुशंसित किया गया। भर्ती नियमों के अनुसार तकनीकी श्रेणियों में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने पर शेष पद जनरल ड्यूटी (पुरुष) की वेटिंग लिस्ट से भरे गए हैं। वहीं महिला श्रेणी में विज्ञापित पदों के अनुसार पूरी अधिकृत संख्या पहले ही कवर हो चुकी थी। इसलिए महिला वेटिंग लिस्ट से तकनीकी पदों को नहीं भरा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा परिणाम
 गृह रक्षा विभाग के डिप्टी कमांडेंट जनरल के अनुसार भर्ती का परिणाम हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन सिविल रिट याचिका संख्या 4144/2026, जोगिंदर सिंह बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य एवं अन्य, के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। ज्वाइनिंग के समय डोप टेस्ट अनिवार्य होगा। विभाग की वेबसाइट पर भी परिणाम देखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed