फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra: Five Block Presidents of Kangra District Youth Congress Suspended; Know the Full Story

बड़ी कार्रवाई: युवा कांग्रेस जिला कांगड़ा के पांच ब्लॉक अध्यक्ष निलंबित, जानिए पूरा मामला

Thu, 01 Oct 2026 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 09:47 PM IST
सार

प्रदेश युवा कांग्रेस ने कांगड़ा जिले में संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई करते हुए पांच ब्लॉक अध्यक्षों को उनके पदों से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Kangra: Five Block Presidents of Kangra District Youth Congress Suspended; Know the Full Story
निलंबित(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने कांगड़ा जिले में संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई करते हुए पांच ब्लॉक अध्यक्षों को उनके पदों से निलंबित कर दिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (संगठन) आर्यन चौहान की ओर से जारी निलंबन नोटिस में यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है। नोटिस के अनुसार 21 सितंबर को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब भी मौजूद थे। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य थी। लेकिन कांगड़ा जिले के पांच ब्लॉक अध्यक्ष बिना उपस्थिति सुनिश्चित किए बैठक से अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


निलंबित किए गए पदाधिकारियों में देहरा से सुमित ठाकुर, जयसिंहपुर से जतिन, जवाली से सोनू धीमान, नगरोटा से मोहिंद्र सिंह और नूरपुर से अनुराग मल्होत्रा शामिल हैं। युवा कांग्रेस के नोटिस में इन पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक पदों से हटाने के लिए बैठक में अनुपस्थिति के साथ-साथ लगातार निष्क्रियता और गैर-प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है। कार्रवाई से कांगड़ा जिले में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के संकेत मिले हैं। नोटिस में बताया गया है कि यह निर्णय भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं राज्य प्रभारी शेष नारायण ओझा, आईवाईसी सचिव एवं राज्य सह प्रभारी ज्योतिष एचएम तथा हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की मंजूरी से जारी किया गया है। आर्यन चौहान ने पांचों ब्लॉक अध्यक्षों के निलंबन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed