फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt to borrow another ₹600 crore; borrowings in the current fiscal year cross ₹4,800 crore.

हिमाचल: सुक्खू सरकार 600 करोड़ का और कर्ज लेगी, चालू वित्त वर्ष में उधारी 4,800 करोड़ के पार

Thu, 01 Oct 2026 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 10:07 PM IST
सार

सरकार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 600 करोड़ रुपये का एक और कर्ज लेने जा रही है। इसके साथ वित्त वर्ष में अब तक घोषित बाजार उधारी करीब 4,800 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal govt to borrow another ₹600 crore; borrowings in the current fiscal year cross ₹4,800 crore.
हिमाचल सरकार लेगी लोन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 600 करोड़ रुपये का एक और कर्ज लेने जा रही है। इसके साथ वित्त वर्ष में अब तक घोषित बाजार उधारी करीब 4,800 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इससे पहले जुलाई तक सरकार ने 2,800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इसके बाद अगस्त में 700 करोड़ और सितंबर में 700 करोड़ रुपये की उधारी की गई। वीरवार को वित्त विभाग ने 600 करोड़ रुपये की नई उधारी की अधिसूचना जारी की है। नए कर्ज के लिए सरकार 7.78 फीसदी ब्याज दर वाली सरकारी प्रतिभूतियां जारी करेगी। इनकी नीलामी छह अक्तूबर को भारतीय रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से ई-कुबेर पोर्टल पर होगी।

विज्ञापन


प्रतिस्पर्धी बोली सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक और गैर प्रतिस्पर्धी बोली सुबह 10:30 से 11 बजे तक लगाई जा सकेगी। नीलामी के परिणाम उसी दिन घोषित होंगे और सफल बोलीदाताओं को सात अक्तूबर को भुगतान करना होगा। 600 करोड़ रुपये की इन प्रतिभूतियों की अवधि 18 साल होगी। अवधि की गणना 24 जून 2026 से होगी और मूल राशि 24 जून 2044 को लौटानी होगी। सरकार 7.78 फीसदी सालाना ब्याज देगी। ब्याज का भुगतान हर वर्ष 24 जून और 24 दिसंबर को किया जाएगा। अगस्त में सरकार पहले ही 400 करोड़ रुपये के पुनः निर्गम के साथ 300 करोड़ रुपये की प्रतिभूति जारी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed