फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The people of the ward got water for two hours

Shimla News: वार्ड के लोगों को मिला दो घंटे पानी

Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The people of the ward got water for two hours
शिमला। शहर में सतलुज पेयजल परियोजना का पानी आने के बाद लोगों को राहत मिली है। अब वार्डों में दो घंटे पानी मिल रहा है। नगर निगम के कंगनाधार वार्ड के पार्षद राम रत्न वर्मा ने एफसीपीसी की बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान का शहरवासियों को पानी उपलब्ध करवाने को लेकर आभार जताया है। पार्षद ने बताया कि वार्ड में दो-दो घंटे पानी मिलना शुरू हो गया है। इससे लोगों को पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर रोजाना पानी मिले तो पानी को लेकर जो लोगों में हाहाकार मचा रहता है, वह भी खत्म हो जाएगा। बीते मंगलवार को शहर में पहली बार सतलुज का पानी संजौली टैंक में पहुंचाया गया था। इसके बाद यह पानी शहर के विभिन्न टैंकों में भेजा जा रहा है। ऐसे गुम्मा गिरि परियोजना पर पड़ने वाला दबाव भी अब काफी हद तक कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article