फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Nyaser-Devidhar road will serve as an alternative route when Mashobra is closed due to snowfall.

Shimla News: बर्फबारी में मशोबरा के बंद होने पर नयासेर-देवीधार सड़क बनेगी विकल्प

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Nyaser-Devidhar road will serve as an alternative route when Mashobra is closed due to snowfall.
करसोग, सुन्नी, बसंतपुर तक के लोग विकल्प बनी सड़क से पहुंच सकेंगे शिमला, नहीं झेलनी पड़ेगी अब परेशानी
विज्ञापन

अगस्त 2027 तक बनकर तैयार होगी 13.691 किमी सड़क
अप्रैल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा डबल लेन पुल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के दौरान बल्देयां-मशोबरा-शिमला सड़क के बंद होने की स्थिति में करसोग, सुन्नी और बसंतपुर क्षेत्र के लोगों के लिए निर्माणाधीन नयासेर-घैणी-देवीधार सड़क वैकल्पिक मार्ग बनेगी। वहीं किन्हीं परिस्थितियों में एक सड़क के अवरुद्ध होने पर भी राजधानी से क्षेत्र के लोगों का संपर्क नहीं टूटेगा।

इस सड़क के बनकर तैयार होने पर घैणी और इसके आसपास के लोगों के लिए बनूटी होकर शिमला पहुंचना आसान हो जाएगा। सड़क से विकास खंड टुटू और मशोबरा तथा सुन्नी क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। इन दोनों क्षेत्रों के आपस में जुड़ने से क्षेत्र के लोगों को रिश्तेदारी में आने-जाने में भी आसानी होगी। घैणी और इसके आसपास के गांवों के लोगों का नयासेर-बनूटी होते हुए शिमला का सफर भी कुछ कम हो जाएगा। वर्तमान में शिमला से नयासेर के लिए बस सेवा उपलब्ध है। सड़क के दूसरी ओर घैणी क्षेत्र के जुड़ जाने पर इस रूट पर दोनों ओर से बस सेवा भी शुरू की जा सकेगी जिसे पूरे सर्किल में चलाया जा सकता है। नाबार्ड से मंजूर 14.60 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन 13.691 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अगस्त 2027 तक का लक्ष्य रखा है। इसमें नयासेर में खड्ड के ऊपर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 24 मीटर लंबे डबल लेन पुल का निर्माण किया जाना है। स्थानीय लोग दोनों ओर की सड़कों को जोड़कर सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए पुल निर्माण कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र की दस पंचायतों के लोगों को होगा लाभ
नयासेर-घैणी-देवीधार सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग का धामी डिवीजन करवा रहा है। इस सड़क पर अप्रैल माह के अंत तक डबल लेन पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। अगस्त 2027 तक इस सड़क निर्माण परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सड़क दोनों ओर से बन चुकी है। इसमें डंगे लगाने और कुछ जगहों पर सड़क को चौड़ा करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

नयासेर-घैणी-देवीधार सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को शिमला के लिए बारह महीने कनेक्टिविटी मिलेगी। बर्फबारी में भी स्थानीय लोग और करसोग, सुन्नी की ओर से आने वाले वाहन बनूटी होकर शिमला पहुंच सकेंगे। इनके पास मशोबरा-शिमला सड़क का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
-राजेश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धामी डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article