फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deliberations held on language and culture on Hindi Diwas.

Shimla News: हिंदी दिवस पर भाषा और संस्कृति पर किया मंथन

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deliberations held on language and culture on Hindi Diwas.
शिमला। हिंदी दिवस पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सांध्यकालीन अध्ययन विभाग और एसजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने हिंदी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए भाषा संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा और डिजिटल बदलाव के संदर्भ में चर्चा की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रोशन लाल जिंटा और विभाग की प्राचार्य प्रो. आरती पंडित धवन भी मौजूद रहीं। वहीं सेंट बीड्स कॉलेज में हिंदी विभाग ने हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने इसमें समूह गान, भाषण, कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में हिंदी दिवस कार्यक्रम में हिंदी के दैनिक कार्यालयी काम, शोध और ज्ञान सृजन में अधिक प्रयोग पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article