फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Portmore School emerged as the overall champion in the NCC competition.

Shimla News: एनसीसी प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल रहा ओवरऑल चैंपियन

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Portmore School emerged as the overall champion in the NCC competition.
शिमला। राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर एनसीसी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रहा। इसके साथ ही भट्ठाकुफर स्कूल में आयोजित अंडर-19 और टुटू में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य जयदेव नेगी सहित शिक्षक और छात्राओं ने उनका स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने अंडर-19 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-14 प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त बडू साहिब में आयोजित एनसीसी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article