{"_id":"6908943c078a2357b5006966","slug":"the-new-ridge-campus-will-be-built-in-a-heritage-look-the-concrete-structure-will-be-removed-shimla-news-c-19-sml1002-626114-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हेरिटेज लुक में बनेगा रिज का नया परिसर, कंकरीट ढांचा हटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हेरिटेज लुक में बनेगा रिज का नया परिसर, कंकरीट ढांचा हटेगा
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
रिज पर बने नए परिसर के ऊपर दो जगह खड़ा कर दिया था कंकरीट का ढांचा, हेरिटेज कमेटी ने जताई आपत्ति
काम रोका, नया डिजाइन देने के दिए हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कंकरीट का ढांचा खड़ा करने पर सरकार की हेरिटेज कमेटी ने आपत्ति जता दी है। मौके पर इसका काम रुकवाने के बाद अब इस ढांचे को हटाने और यहां हेरिटेज लुक (एक ऐसी शैली है जो शिल्प कौशल और इतिहास की भावना को दर्शाती है) में नया निर्माण करने के निर्देश दिए हैं।
कमेटी ने लोक निर्माण विभाग से नया निर्माण करने से पहले इसका डिजाइन देने के भी निर्देश दिए हैं। इस डिजाइन में बताना होगा कि मौके पर क्या और कैसे नया निर्माण होगा। इसे मंजूरी मिलने पर ही काम शुरू होगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रिज मैदान को धंसने से बचाने के लिए यहां करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से नए परिसर का निर्माण किया है। आईआईटी रूड़की के तकनीकी सुझाव और डिजाइन के अनुसार यहां नया परिसर तैयार किया है।
इस परिसर के बनने से रिज की चौड़ाई भी बढ़ी है। हालांकि, इस परिसर के टैरेस पर प्रवेश के लिए दो स्थानों पर लोक निर्माण विभाग ने कंकरीट के ढांचे खड़े कर दिए थे। ऐसा इसलिए किया गया ताकि बारिश का पानी परिसर की सीढि़यों में न जाए। इन ढांचों पर छत लगाने का काम भी शुरू किया जा रहा था लेकिन इससे पहले ही मामला हेरिटेज कमेटी के पास पहुंच गया। कमेटी ने इस काम को रोकने के साथ ही लोक निर्माण विभाग से इसका डिजाइन मांगा है। नगर निगम वास्तुकार राजेश शर्मा ने कहा कि हेरिटेज कमेटी ने लोक निर्माण विभाग से मौके पर नया काम करने से पहले डिजाइन देने को कहा है। इसके बाद ही यहां काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
हेरिटेज लुक देने की है तैयारी
रिज मैदान शहर के हेरिटेज जोन में शामिल हैं। यहां किसी भी तरह के नए निजी और सरकारी निर्माण से पहले नगर निगम के अलावा सरकार की हेरिटेज कमेटी से भी मंजूरी लेना अनिवार्य है। सूत्रों के अनुसार नए परिसर के ऊपर बनने वाले कंकरीट के ढांचों पर कमेटी को ऐतराज है। कमेटी चाहती है कि परिसर के ऊपर जो भी निर्माण हो, उसे हेरिटेज लुक दी जाए। इस परिसर के सामने टाउनहॉल और गेयटी थियेटर जैसे ऐतिहासिक भवन हैं। ऐसे में इन भवनों के ठीक सामने बने परिसर में भी हेरिटेज लुक होनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि निर्देश के अनुसार अब मौके पर बन रहे ढांचे में बदलाव किया जाएगा।