हिमाचल के इस जिला में सबसे ज्यादा कैंसर रोगी, विस में मंत्री ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला में सर्वाधिक कैंसर पीड़ित हैं। मंडी में 2,337 कैंसर पीड़ित हैं जबकि 439 को कीमोथैरेपी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,919 कैंसर पीड़ित हैं, जिनमें से 1,406 को कीमोथैरेपी दी गई है। 62 जागरूकता शिविर लगाए गए हैं।
सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में 822 कैंसर पीड़ित हैं, इसमें 106 को कीमोथैरेपी दी गई है। चंबा में 613 में से 245, हमीरपुर में 1182 में से 267, कांगड़ा में 201 में से 68, कुल्लू में
484 में से 135, नागरिक अस्पताल रामपुर में 539 में से 28, नागरिक अस्पताल रोहडू़ में 740 में से 20, सोलन में 377 में से 29, ऊना में 624 कैंसर पीड़ित हैं, जिनमें से 49 को कीमोथैरेपी दी गई है।
शिमला में बनेगा कैंसर अस्पताल भवन
शिमला में कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल के लिए भवन निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि भवन निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
वर्ष 2020 तक जारी रहेगी मेगा फूड पार्क योजना
प्रदेश में वर्ष 2020 तक केंद्र सरकार की मेगा फूड पार्क योजना जारी रहेगी। योजना के तहत कहीं भी मेगा फूड पार्क स्थापित किए जा सकते हैं। पांवटा के विधायक सुखराम के प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत 2016 से 2020 तक यह योजना प्रदेश में लागू रहेगी।