फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The minimum educational qualification date will be considered as the basis for Language teacher batchwise recruitment

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तिथि को ही माना जाएगा बैचवाइज भर्ती में आधार

Thu, 29 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
The minimum educational qualification date will be considered as the basis for Language teacher batchwise recruitment
शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भाषा अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए अब न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तिथि को ही बैचवाइज भर्ती के लिए आधार माना जाएगा। भाषा अध्यापक पदों पर भर्ती को सिर्फ व्यावसायिक योग्यता को आधार मानना न्यायसंगत नहीं। यह बात प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा सचिव की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण में कही है। निदेशालय ने शिक्षा सचिवालय को पत्र लिखकर भाषा अध्यापक पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में उचित प्रावधान करने की मांग उठाई है। बीएससी, बीकॉम और हिंदी वैकल्पिक विषय के बगैर ही स्नातक करने वाले अधिकतर विद्यार्थी बीएड कर लेते हैं। बीएससी या बीकॉम बीएड की डिग्री के बाद जब इन संकाय में बैचवाइज भर्ती में समय पर रोजगार नहीं मिलता है तो कई विद्यार्थी बाद में हिंदी में स्नातकोत्तर की डिग्री कर लेते हैं।

विज्ञापन


इस तरह बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली तारीख से ही भाषा अध्यापक पदों पर होने वाले बैचवाइज भर्ती में नौकरियां हासिल कर लेते हैं। हमीरपुर जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग में करीब एक दर्जन भाषा अध्यापक पदों पर बीएससी बीएड के बाद एमए हिंदी करने वाले अभ्यर्थियों को पिछली तारीख से बैचवाइज भर्ती में एलटी के पद पर नियुक्तियां दी गईं। बाद में इन अयोग्य अध्यापकों को विभाग ने नियमित भी कर दिया। नियमितीकरण प्रक्रिया के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी ने आपत्तियां दर्ज करवाई थीं। अमर उजाला ने 9 सितंबर 2020 के अंक में यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद अब शिक्षा निदेशालय ने इस हेराफेरी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा सचिवालय को स्पष्टीकरण के साथ भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में विशेष प्रावधान करने को पत्र लिखा है। अब शिक्षा सचिवालय ही भाषा अध्यापकों के पदों पर होने वाली भर्तियों पर आगामी निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed