फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The law contains special provisions to provide protection against sexual offenses.

Shimla News: यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए कानून में हैं विशेष प्रावधान

Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The law contains special provisions to provide protection against sexual offenses.
टुटीकंडी स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता किरण शर्मा ने छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। छात्राओं को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए हैं। किसी भी अनुचित व्यवहार, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में भरोसेमंद अभिभावक या शिक्षक को इसकी जानकारी देना आवश्यक है।

यह जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटीकंडी में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रदेश बाल कल्याण समिति की सदस्य किरण शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला या किशोरी के लिए अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना जरूरी है। जानकारी के अभाव में कई बार पीड़ित अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह के अनुचित स्पर्श, व्यवहार या यौन उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए। छात्राओं को अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। हेल्पलाइन नंबरों पर भी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर अपनी ज्यादा तस्वीरें साझा करने से बचने की सलाह दी। इसका दुरुपयोग हो सकता है। यदि किसी दोस्त के साथ घूमने जा रही हैं तो परिजनों को इसकी सूचना दें। किरण शर्मा ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम यानी बाल लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012, बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और अश्लील सामग्री से जुड़े अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विशेष कानून हैं। इस कानून के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को संरक्षण दिया जाता है। छात्राएं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सकती हैं। छात्राओं को कराटे जैसे आत्मरक्षा के खेल सीखने की भी सलाह दी ।
विज्ञापन



छात्राओं को मिली अहम जानकारी
टुटीकंडी स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता ठाकुर ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अहम जानकारी मिली। स्कूल में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए ताकि छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और स्वच्छता से संबंधित जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिता ठाकुर, प्रधानाचार्य, टुटीकंडी स्कूल



सोच को कैसे रखें सकारात्मक : खुशबू

दसवीं कक्षा के खुशबू ने पूछा कि जब भी हम कोई सकारात्मक कार्य करने के बारे में सोचते हैं तो उस समय हमारी सोच 99 फीसदी नकारात्मक क्यों हो जाती है? इस पर अधिवक्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति में खुद पर विश्वास रखना बहुत जरूरी होता है। यदि आपका विश्वास कम हो जाए तो सोच भी नकारात्मक होने लगती है।


कार्यक्रम में मिली अहम जानकारी : कुसुम

ग्यारहवीं कक्षा के कुसुम ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बहुत सी नई चीजों और कानूनी अधिकारों के बारे में सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के बारे में उन्हें इतनी ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन अब इसके बारे में कई चीजें पता चली हैं।


स्वच्छता के बारे में भी बताया : समन

बारहवीं कक्षा की सनम ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें महिला कानूनी अधिकारों के साथ महिलाओं की स्वच्छता के बारे में भी जानकारी मिली। इसके अलावा किसी भी परेशानी की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी उन्हें पता चला।



अधिकारियों की दी जानकारी : अंबिका

ग्यारहवीं कक्षा की अंबिका ने कहा कि कार्यक्रम में उन्हें पता चला कि महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार भी प्राप्त है। इसके साथ ही उन्हें शिक्षा, काम और समान वेतन का अधिकार भी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वह बाकी महिलाओं को भी यह जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article