फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rohtang peaks turn white with snow; the chill has set in—find out how many days it will rain

हिमाचल माैसम: रोहतांग की चोटियां बर्फ से हुईं सफेद, ठंड ने दी दस्तक, जानें प्रदेश में कितने दिन बरसेंगे बादल

Tue, 15 Sep 2026 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/सिस्सू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/सिस्सू। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है। तेज हवाओं और बादल छाए रहने से सुबह-शाम मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, मैदानी जिलों में धूप खिलने से मौसम में उमस बनी हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rohtang peaks turn white with snow; the chill has set in—find out how many days it will rain
रोहतांग दर्रा की ऊंची चोटियां बर्फ से हुईं सफेद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सितंबर के मध्य में ही रोहतांग दर्रा की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। वहीं शिमला व धर्मशाला में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। वहीं बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है। तेज हवाओं और बादल छाए रहने से सुबह-शाम मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, मैदानी जिलों में धूप खिलने से मौसम में उमस बनी हुई है। प्रदेश में मंगलवार शाम तक 59 सड़कें और 11 पेयजल योजनाएं ठप हैं।

विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर दो से पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी
सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक रोहतांग दर्रा की ऊंची चोटियों पर दो से पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर ओढ़ते ही रोहतांग और आसपास की पहाड़ियां आकर्षण का केंद्र बन गईं। ग्रांफू, कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और चंद्रा घाटी के निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। कई जगह लोगों ने स्वेटर और जैकेट निकाल लिए हैं। मौसम में आए बदलाव का असर खेती-बाड़ी पर भी दिखने लगा है। लाहौल घाटी में किसान फूलगोभी, ब्रोकली और हरे मटर जैसी नकदी फसलों को समेटने में जुट गए हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह से आलू की खुदाई भी शुरू होने की संभावना है। स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि पहाड़ों पर हुई शुरुआती बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई भागों में 20 सितंबर तक जारी रहेगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 20 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कई स्थानों पर बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली चमकने और अंधड़ आने की भी आशंका जताई गई है। सोमवार रात को कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5, कल्पा में 12.4, केलांग में 12.6 और ताबो में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

बारिश मिलीमीटर में
धर्मशाला 91
सुंदरनगर 28
सराहन 23
ऊना 19
मनाली 18
पालमपुर 17
शिमला 6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed