{"_id":"5f9a9c458ebc3e9b9e6c68e3","slug":"the-issue-of-appointments-on-compassionate-grounds-raised-by-chief-minister-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम से उठाया करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम से उठाया करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों का मुद्दा
Thu, 29 Oct 2020 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल जल शक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष और समस्त विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य संयुक्त सचिव एलडी चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस दौरान करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों का मुद्दा उठाया गया। इस संबंध में एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने जल्द इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि लंबे समय से करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आए मामलों पर शीघ्र रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन
संघ के सचिव ने कहा कि हर विभाग के विभागाध्यक्ष और सचिव को अपने स्तर पर करुणामूलक आधार पर रोजगार देने की शक्तियां देना सराहनीय कदम है। इनका आवेदकों के हित में तभी उपयोग हो सकता है, यदि विभागों के पास रिक्त पद हों। वर्तमान में नियमानुसार सीधी भर्ती के 5 प्रतिशत कोटे के आधार पर करुणामूलक नौकरी दी जाती है। यह कोटा पहले ही पूरा हो चुका है। कहा कि यदि सरकार विभागों के डाइंग कैडर के पदों को लाइव करती है तो सभी आवेदकों को नौकरी सरलता से दी जा सकती है। तृतीय श्रेणी के पदों को सृजित किया जाए और लंबे समय से लंबित मामलों को एकमुश्त छूट के तहत निपटाया जाए।
विज्ञापन