{"_id":"663f806ff26f7294a90e9cef","slug":"the-investigation-into-the-case-of-beating-after-being-locked-in-a-room-was-handed-over-to-a-higher-official-shimla-news-c-19-sml1001-348743-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कमरे में बंदकर पीटने के मामले \nकी जांच उच्च अधिकारी को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कमरे में बंदकर पीटने के मामले की जांच उच्च अधिकारी को सौंपी
विज्ञापन
एसीएसटी अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जबरन शराब पिलाकर पीटने के लगे हैं आरोप
आरोपियों को थी लकड़ी की चोरी करने की शिकायतें करने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे पचयाड़ी गांव के एक व्यक्ति को कमरे में कैद कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने अब एट्रोसिटी एक्ट (एसीएसटी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जांच पुलिस के उच्च अधिकारी को सौंपी है। घटना में घायल संजय कुमार (40) निवासी पचयाड़ी, मलूठी निवासी तीन दिन से आईजीएमसी में दाखिल है। इसका चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। इस मामले के आरोपी 72 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जांच अधिकारी एएसपी रत्तन सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित के बयान लिए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक 8 मई की रात को ढली थाना के तहत क्याली गांव में पीड़ित संजय के साथ मारपीट की गई थी। आरोप लगा है कि संजय को गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन करके सड़क पर बुलाया था। इसके बाद वन विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति के घर ले गए। वहां पर पहले से अन्य तीन लोग मौजूद मौजूद थे। एक व्यक्ति ने दरवाजे में कुंडी लगा दी। इस बीच सभी लोगों ने डंडे और मुक्कों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने लकड़ी चोरी की शिकायतें दर्ज करवाने की बात को कबूलने को लेकर उससे मारपीट की। परिजनों के मुताबिक आरोपियों की शक था कि संजय लकड़ी चोरी की शिकायतें विभाग को करता है। कुछ देर बाद उसे एक व्यक्ति गाड़ी में बैठाकर अन्य व्यक्ति के घर ले जाया गया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि यहां पर जबरदस्ती उसके मुंह में शराब डाली गई। इसके बाद रात 11 बजे उसे गवाही नाला में सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान रात 2 बजे होश आने पर वह घर पहुंचा। परिवार के लोग जख्मी हालत में उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित की पत्नी ने 112 नंबर पर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें गाली-गलौज के बाद मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं।
भीम आर्मी का अल्टीमेटम, जल्द गिरफ्तार करें आरोपी
मारपीट की इस वारदात में संजय के दोनों बाजुओं, पावों और मुंह में चोटें आई हैं। पुलिस मामले में नामजद पांच लोगों की तलाश में जुटी है। इसमें अर्जुन, रामलोक, सुरेंद्र सहित दो अज्ञात लोग शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संयोजक रवि कुमार ने इस मामले को लेकर शनिवार को एएसपी से मुलाकात और 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है।