फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   the great khali wrestling show live at mandi himachal

अंतिम क्षण में रिंग में उतरे ग्रेट खली, इस रेसलर ने जीती चैंपियनशिप

Thu, 05 Jul 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Jul 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
the great khali wrestling show live at mandi himachal
ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पावर पैक द ग्रेट खली रिर्टनस रेसलिंग का चैंपियनशिप मैच का अंत रोमांचित करने वाला रहा। अंतिम क्षण में खली को रिंग में उतारा, जिसकी बदौलत चैंपियनशिप बेल्ट फिर से शैंकी ने जीती।
विज्ञापन


अंतिम मैच में बेल्ट के लिए क्रिमसन ने शैंकी को ललकार दिया। दोनों में मुकाबला शुरू हो गया। तभी ब्राडी स्टील रिंग में शैंकी को शिकस्त देने के मकसद से कुर्सी लेकर पहुंच गया और उसे मारने के लिए दौड़ा।
विज्ञापन


नियमों के अनुरूप रेसलिंग के इस खेल को देखकर द ग्रेट खली बौखला गया और अपने रंग में खली रिंग में उतर आया। बस फिर क्या था। खली ब्राड स्टील  पर कहर बनकर टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे लहुलूहान करके क्रिमसन समेत बाहर फैंक दिया और रेसलिंग का रोमांचक अंत करते हुए खली ने फिर से रिंग में वापसी करते हुए द ग्रेट खली रिटर्न का थीम सार्थक कर दिया।

चैंपियनशिप मैच से पहले खली ने अपने शो में महिला रेसलर उतार दी। चारों तरफ हूटिंग शुरू हो गई। पड्डल मैदान में महिला रेसलर का जलवा भी देखने को मिला 


 

इनके ठुमकों के साथ हुई रेसलिंग शो की शुरुआत

the great khali wrestling show live at mandi himachal
मंडी के पड्डल ग्राउंड में खली के  रेसलिंग शो की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और हरियाणा की सनसनी डांसर सपना चौधरी के ठुमकों के साथ हुई। दोनों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शो का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा और खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मौजूद रहे। इसके बाद शुरू हुआ रिंग में फाइटिंग का रोमांच से भरा दौर।

आठ-नौ रेसलर रंबल फाइट के लिए रिंग में उतरे। इसमें मंडी के लकी ने सभी पहलवानों को एक-एक कर चित कर दिया। तभी रिंग में पहुंचे क्रिमसन ने लकी को पछाड़ कर जीत हासिल की। मुकाबले देर रात 10 बजे तक जारी रहे।

the great khali wrestling show live at mandi himachal

करीब आठ बजे रंबल रायल के साथ रिंग में एक साथ देसी और विदेशी पहलवान उतरे और शुरू हुआ हाई वोल्टेज रेसलिंग का शो। मंडी के रेसलर लक्की इस गेम में अंतिम क्षण तक रिंग में टिके रहे।

विदेशी पहलवान क्रिमसन को उन्होंने रिंग से पछाड़ दिया। लेकिन जीत की खुशी की जश्न मनाने के लिए जैसे ही वह रिंग की रस्सियों पर चढ़े, क्रिमसम ने रिंग के अंदर घुसकर लक्की को बाहर धकेल दिया।

इसके बाद डबल मकाबले में सीडब्लूई के अखाड़े के भारतीय पहलवान अंकुश और आदेश ने  हेममेड और वूल्फ को पटखनी दी और भारत का झंडा बुलंद किया। इसके बाद बारी थी गुरू और चेलों के मुकाबले की। सीडब्ल्यूई के विदेशी प्रशिक्षक जस्टिस और कांगो की जोड़ी अपने ही चेलों सुक्खी एंड पार्टनर से भिड़ गए।

गुरू की जोड़ी हार जाती, लेकिन स्टील ने सारी हदों को पार करते हुए रिंग में आ धमका और उसकी बदौलत जस्टिस और कांगो जीत गए। अब चैंपियन शिप में और तड़का लगाते हुए पाकिस्तान वूल्फ को भारतीय शेर प्रभू देवा के सामने खड़ा कर दिया। लेकिन भारतीय पहलवान शेरा में पाकिस्तान वूल्फ को धूल चटा दी।

राखी सावंत की प्रस्तुतियों पर मचा धमाल 

the great khali wrestling show live at mandi himachal

 मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में राखी सावंत की जबरदस्त प्रस्तुति के बाद अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग शो का आरंभ हो गया। बारिश के चलते मैदान में शुरुआती समय में बहुत कम लोग मौजूद थे लेकिन देखते ही देखते पूरा मैदान लोगों से भर गया।

लोगों में इस शो को लेकर कई दिनों से भारी उत्साह था जो भारी बारिश में भी देखने को मिला। लोग दिन में करीब एक बजे से ही मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान बारिश भी हुई लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग छाते लेकर मैदान में डटे रहे।

शो मेें युवाओं से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मैदान में लोग राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। उधर, भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, प्रशासन की ओर से मैदान में पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

जैसे ही लोगों को द ग्रेट खली मैदान में रिंग का चक्कर काटते दिखे, लोगों ने उनका अभिवादन किया। करीब साढ़े पांच बजे मैदान में शो का शुभारंभ हो गया। इस दौरान मौसम भी पूरी तरह खुशनुमा हो गया।

 राखी ने इन गानों की प्रस्तुति से मचाया धमाल 

the great khali wrestling show live at mandi himachal

मैदान में करीब साढ़े छह बजे राखी सावंत ने जैसे ही कदम रखा पूरा पड्डल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खासकर युवा उनको देखकर उत्साहित नजर आए। राखी के आकर्षक पहरावे ने सभी को उन तक पहुंचने के लिए विवश कर दिया।

इस बीच रिंग के पास सैकड़ों युवा राखी से मिलने को उतावले हो गए। इसी बीच राखी ने भी खूब जलबे बिखेर कर युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। राखी ने अल्लाह दुहाई है, लैला मैं लैला, मेरे रश्के कमर, चल कुड़िए चल हो तैयार और दर्शकों की पसंद के कुछ गीतों पर जबरदस्त प्रस्तुति देकर खूब

वाहवाही बटोरी। इस बीच उन्होंने कहा कि उन्हें हिमाचल और मंडी से बहुत अधिक लगाव है और उनका बस चले तो वह यहां पर जन्मों जन्म तक रहने को तैयार हैं। उन्होंने यहां के लोगों और यहां की संस्कृति और सुुंदरता की खूब प्रशंसा भी की।

सपना चौधरी के मंच पर आते ही बेकाबू हुई भीड़

the great khali wrestling show live at mandi himachal

रेसलिंग शो का प्रमुख आकर्षण करोड़ों दिलों में राज करने वाली प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी रहीं। सपना की एंट्री जैसे ही स्टेज पर हुई, भीड़ बेकाबू हो गई। इसमें सबसे अधिक युवाओं को बेकाबू होते हुए देखा गया।

सपना के फैन रिंग के चारों ओर इकट्ठा हो गए और सेल्फी लेने की इच्छा भी जाहिर करने लगे। कुछ लोगों को स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी देखा गया। इस बीच पुलिस ने जिम्मा संभालते हुए बड़ी मशक्कत से युवाओं को रोका और स्थिति को नियंत्रण में किया।

सपना ने डांस का तड़का लगाते हुए बेहतरीन प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह का मनोरंजन किया और इस शो को यादगार बना डाला। सपना ने तेरी अख्यों का काजल, बदली बदली लागे, तू चीज लाजवाब, तेरी लत लग जागी आदि गानों पर खूब ठुमके लगाकर दर्शकों पर जादू चलाया।

पंजाब ने दी पहचान, हिमाचल ने अब जानी कद्र: खली

the great khali wrestling show live at mandi himachal

रेसलिंग के लिए मदद से हाथ खींचने के बाद सरकार ने यू टर्न लेते हुए शो के लिए कुर्सियों से लेकर टेंट तक का इंतजाम करवा दिया है। इससे बुधवार को शो से पहले ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा खुश नजर आए। अमर उजाला से बातचीत में खली ने कहा कि पंजाब ने उन्हें दुनिया में पहचान दिलाई। पंजाब ने मेरी प्रतिभा को उस वक्त पहचाना, जब हिमाचल में मैं अपने अस्तित्व को खो रहा था।

अब हिमाचल सरकार ने मेरी कद्र की है तो मैं भी यहां के लिए कुछ करना चाहता हूं। खली ने कहा कि जब दुनिया के सामने आया तो कोई मुझे रशियन बोलता था तो कोई इटालियन। लेकिन, जब मेरे इंडियन होने का दुनिया को पता चला तो सब हैरान थे।

बाद में मुझे पंजाबी कहा गया। सबसे अंत में मेरे हिमाचली होने की बात दुनिया के सामने आई और मुझे हिमाचली होने पर गर्व है। एक सवाल के जवाब में खली ने कहा कि बटिस्टा और अंडरटेकर को सबसे अच्छा रेसलर माना जाता है। इन दोनों रेसलरों के साथ उनके बेहद कड़े मुकाबले हुए हैं।  

शो पर सीडब्ल्यूई कंपनी खर्च कर रही चार करोड़- खली ने कहा कि हिमाचल में द ग्रेट खली रेसलिंग शो में करीब चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह खर्च कांटीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट(सीडब्लयूई) उठा रही है।

हालांकि, इवेंट के विदेशी रेसलरों की फीस को सार्वजनिक करने से मना कर दिया। लेकिन, 10 से 15 दिनों से दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल में डेरा डाले विदेशी रेसलरों के ठहरने का खर्च लाखों में है। रिंग में फाइट की फीस अलग से है। शो को पहले ही फ्री कर दिया गया है। ऐसे में आयोजकों पर सारा खर्च आन पड़ा है।  

यह है सीडब्ल्यूई- सीडब्ल्यूई (कांटीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट) कंपनी एक इंडियन प्रोफेशनल रेसलिंग प्रोमोशन और ट्रेनिंग अकादमी है। इसे खली ने स्थापित किया है। प्रो रेसलर जोई बर्ड मिशिगन यूएसए, माक एक्सटेटिक, एथन एचडी और डैरिल यहां प्रशिक्षक और प्रमोटर का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed