फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Governor Acharya Devvrat himself chanted mantra at shri renuka fair sirmour

मेले में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने खुद किया मंत्रोच्चारण, डलवाई आहुतियां

Fri, 23 Nov 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/ददाहू (सिरमौर) Updated Fri, 23 Nov 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
The Governor Acharya Devvrat himself chanted mantra at shri renuka fair sirmour

ओम भूर्भुव: स्व: तत् सवितुर्वरेण्यं.... के वैदिक मंत्रोच्चारण से शुक्रवार को धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी गूंज उठा। विश्व शांति के लिए मंत्रों का उच्चारण मुख्यातिथि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वयं किया। माइक के समक्ष उन्होंने मंत्रोच्चारण किया और यज्ञ में आहुतियां भी डलवाईं।

विज्ञापन


इससे श्री रेणुकाजी का वातावरण भक्तिरस में डूब गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय रेणुका उत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। श्री रेणुकाजी में पहुंचे आचार्य देवव्रत ने सर्वप्रथम श्री रेणुकाजी और भगवान परशुराम के दर्शन किए।
विज्ञापन


इसके पश्चात भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर (देवठी) में विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया। उन्होंने देव पालकियों को कंधा भी दिया। परंपरा के अनुसार भगवान परशुराम सहित अन्य देवता मां रेणुका से विदाई के बाद प्रस्थान कर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वर के चित्र की नहीं, चरित्र की करें पूजा : आचार्य

The Governor Acharya Devvrat himself chanted mantra at shri renuka fair sirmour

राज्यपाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर उपस्थित विधायक विनय कुमार, उपायुक्त ललित जैन समेत अधिकारियों और अन्य लोगों से आहुतियां भी डलवाईं। वहीं, गायत्री मंत्र का जाप किया। इन मंत्रों के जाप से वातावरण शुद्ध हो गया। 

 राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि भगवान परशुराम एक महान योद्धा एवं प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने वेद की रक्षा और लोगों को सद्मार्ग पर चलने का ज्ञान दिया। हमें ईश्वर के चित्र की नहीं, बल्कि उनके चरित्र की पूजा करनी चाहिए।

उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। प्रदेश की धरती को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाना है। इसके लिए सभी लोगों को अपना सहयोग देना होगा। राज्यपाल ने कहा कि विशेष शिविरों का आयोजन करके लोगों को जीरो बजट प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed