{"_id":"6af20e8814b2eb1d040afe0f","slug":"the-festival-of-lights-diwali-was-celebrated-with-great-joy-and-enthusiasm-in-bilaspur-shimla-news-c-92-1-ssml1001-171539-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बिलासपुर में हर्षोल्लास से मनाया रोशनी का पर्व दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बिलासपुर में हर्षोल्लास से मनाया रोशनी का पर्व दिवाली
विज्ञापन
-रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, रात तक गूंजती रही पटाखों की आवाज
- लोगों ने पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में रोशनी का पर्व दिवाली हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। दिवाली के अवसर पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम ढलते ही शहर की सुंदरता देखते ही बन रही थी।
दिवाली को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक बनी रही। लोगों ने दिनभर जमकर खरीदारी की। मिठाइयों, पटाखों, मिट्टी के दीयों, सजावटी सामान, गन्ने और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। शाम को लोगों ने अपने घरों में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती सहित अपने आराध्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद दीप जलाकर और आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियां मनाईं। इस दौरान बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों व उपहारों का आदान-प्रदान किया। वहीं, घरों की छतों और आंगनों में जलते दीपों से शहर का नजारा और भी आकर्षक हो गया। जिला प्रशासन की ओर से आतिशबाजी के लिए निर्धारित समय तय किया गया था। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त भी जारी रही।