Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The family got scattered in a moment, there was screaming throughout the night.

Shimla News: पलभर में बिखर गया परिवार रातभर मची रही चीख पुकार

Tue, 06 Feb 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The family got scattered in a moment, there was screaming throughout the night.
साढ़े पांच घंटे तक क्रशर साइट पर मचा रहा हड़कंप, अब नवरात्रों पर गांव जाने की थी तैयारी
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे तक पहाड़ी से गिरते से पत्थर, एक घंटा चला रेस्क्यू अभियान
दोनों अपने पीछे छोड़ गए दो-दो बेटियां और एक-एक बच्चा
शिमला। राजधानी से करीब 20 किलोमीटर दूर अश्वनी खड्ड में कृष्णा क्रशर साइट में हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को जिंदगी भर का गम दे दिया।


भूस्खलन की चपेट में आए राकेश और राजेश के अन्य साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश और राकेश अपने पीछे तीन-तीन मासूम बच्चे को छोड़ गए। यह दोनों ही परिवार के लिए रोजी रोटी कमाते थे। इस हादसे से कसुम्पटी और जुन्गा में भी माहौल गमगीन है। हादसे में बचे मजदूरों के मुताबिक सभी लोग 28 दिसंबर 2023 को बिहार से शिमला लौटे थे। वहीं टोनी 12 दिन पहले चंबा से काम पर आया था। मृतक राकेश और राजेश दो मंजिला शेड के ऊपरी मंजिला में रहते थे। राहुल, मेहू सहानी, अशोक और बैजनाथ भी ऊपरी मंजिल में अलग-अलग कमरों में रहते थे। जेसीबी ऑपरेटर टोनी निचली मंजिल में रहता था। हादसे के दिन दोपहर को बारिश के चलते दोपहर 3 बजे काम से लौटकर अपने-अपने कमरों में चले गए। लेकिन किसे पता था कि सुबह दोबारा नहीं मिल पाएंगे। रात करीब 1 बजे जब सभी मजदूर सोए थे तो क्रशर साइट से करीब 100 मीटर ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया और पत्थर तथा मलबा शेड पर गिर गया। इस दौरान बड़े-बड़े पत्थर शेड के स्लैब को तोड़ते हुए कमरों में घुस गए। मजदूरों ने जोरदार आवाज सुनकर भागकर जान बचाई। क्रशर साइट पर चीख पुकार मची रही। मजदूर एक दूसरों को ढूंढने में लग गए। लेकिन राकेश और राजेश का कोई पता नहीं चला। वह दोनों शेड के अंदर ही थे। सुबह 6:30 बजे तक पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला चलता रहा। यह दर्दनाक हादसा जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। सुबह 2:30 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मेहू सहानी ने बताया कि कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा। सभी लोग 2015 से क्रशर साइट पर काम कर रहे हैं। बीच-बीच में घर जाते थे और दोबारा वापस काम पर लौटते हैं। 28 दिसंबर को घर से लौटे थे अब नवरात्रों पर घर जाना था। बताया कि उनके साथी राजेश और राकेश खुश मिजाज किस्म के थे। संवाद
विज्ञापन


क्रशर को बंद करने का देंगे नोटिस : गौरव
खनन अधिकारी एवं भूवैज्ञानिक गौरव शर्मा ने जुन्गा-मैहली सड़क पर क्रशर साइट पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भूस्खलन इलाके में मौजूद क्रशर से 100 मीटर दूर हुआ है। मौजूदा क्रशर से भूस्खलन की संभावना कम है लेकिन एहतियात बरतने के लिए क्रशर को बंद करने का नोटिस दिया जाएगा। भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके की मिट्टी का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बारिश के कारण चट्टानों के ऊपर मिट्टी खिसकी थी जिस कारण भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article